फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   married woman body found hanging

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
married woman body found hanging
थाना सदर जगाधरी के गांव पंजेटों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर बेटी की रस्सी से गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिंजौरी निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी लड़की प्रियंका की शादी सात मार्च 2018 को गांव पंजेटो निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद बेटी के पति रोहित, सास माया देवी, ससुर जगदीश, जेठ रजनेश व ननद रज्जी उर्फ रजनी ने दहेज कम लाने को लेकर ताने मारते लगे। आरोपियों ने कई उसकी बेटी से मारपीट कर उसे घर से निकाला। बेटी ने 28 अगस्त 2020 को बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपी प्रियंका को तंग करते रहे।
विज्ञापन

अब कुछ माह से आरोपी उसकी बेटी से अपने घर से एक लाख रुपये लाने के दबाव बना रहे थे। करीब 15 दिन पहले ही उसकी बेटी प्रियंका ने उसे फोन पर आरोपियों के प्रताड़ना के बारे में बताया था। तब उसने अपने ससुराल वालों से जान का खतरा व खुद जान देने की बात कही थी। इसके बाद उसने व उसकी पत्नी ने गांव पंजेटो जाकर बेटी के ससुराल वालों का समझाया। इसके बाद भी ससुराल वाले परेशान करते रहे। बेटी के ससुराल वालों ने रविवार को फोन पर प्रियंका की तबीयत खराब होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसकी पत्नी ममतेश, चाचा प्रेमचंद, भाई जसविंद्र सिंह गांव पंजेटो पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेटी प्रियंका की शव पड़ा है और के गले में रस्सी के निशान हैं। पिता रणबीर सिंह ने प्रियंका को उसके पति रोहित, जेठ रजनेश, ससुर जगदीश, सास माया देवी, ननद रज्जी उर्फ रजनी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर रस्सी से गला घोट कर मारा है। एएसआई कंवल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर आगे का कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed