फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman accuses Nandoi of raping her, case registered

विवाहिता ने ननदोई पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses Nandoi of raping her, case registered
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में विवाहिता ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाई थी। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ससुराल में उसके ननदोई टोडरपुर निवासी मनीष का आना जाना था। आरोप है कि मनीष शुरू से उस पर बुरी नजर रखता था। 25 अगस्त 2021 को वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी तो आरोपी कमरे में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी कपड़े बदलते हुए की वीडियो बना ली। महिला का आरोप है कि ननदोई ने उसे वीडियो दिखाई। एक दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अब भी आरोपी उस पर संबंध बनाने का दबाव दे रहा है। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed