{"_id":"6939e32eb10296c08201d3a2","slug":"married-woman-accuses-in-laws-of-dowry-harassment-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148046-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
Thu, 11 Dec 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर और सास पर घरेलू हिंसा, दहेज की मांग, अभद्र व्यवहार, बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना छप्पर पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2 सितंबर 2018 को पंजाब के पटियाला जिले के गांव जब्बो माजरा के संदीप कुमार से हुई थी। संदीप पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है और उसके पिता पूर्ण चंद पंजाब पुलिस से रिटायर्ड होने के साथ-साथ उसी गांव के मौजूदा सरपंच भी है। शादी में रेनू के मायके वालों ने अपनी हैसियत से कहीं ज्यादा दहेज दिया, फिर भी ससुराल वालों ने शादी के एक सप्ताह बाद ही दहेज कम लाने के लिए ताने मारने और मारपीट शुरू कर दी। वे बार-बार 10 लाख रुपए की कार और सोने की चेन और कान के टॉप्स की मांग करते रहे। महिला का आरोप है ससुर पूर्ण चंद घर पर अकेले रहने के कारण मौका पाकर उससे छेड़खानी करता था। फरवरी 2025 में जब सास बाहर गई थी तो ससुर ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उससे दुराचार किया। संवाद