फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Markets painted in the colours of Independence Day celebrations

Yamuna Nagar News: जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगे बाजार

Wed, 14 Aug 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Markets painted in the colours of Independence Day celebrations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जश्न-ए-आजादी के लिए बाजार तिरंगा रंग में नजर आ रहे हैं, जहां दुकानों पर तिरंगा ध्वजों के अलावा टी शर्ट व पतंगों की खूब मांग है। साथ ही देशभक्तों की पोशाक से लेकर तिरंगा रंग में बैज, रिबन, हेयर बैंड, हैंड बैंड, कीरिंग, टोपियां व गुब्बारे भी बिक रहे हैं। तिरंगा जहां 10 रुपये से लेकर 500 रुपये में उपलब्ध है, वहीं टीशर्ट 150 से 250 रुपये में मिल रही हैं।
ज्ञात हो कि हर तिरंगा यात्राएं भी निकल रही हैं। इसमें भी काफी संख्या में लोग तिरंगा झंडा लिए शामिल हो रहे हैं। साथ ही तिरंगा यात्रा के रूटों व चौकों पर भी तिरंगा ध्वज लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा लोग अपने घरों-दफ्तरों में लगाने के लिए भी तिरंगा झंडा लेने बाजार में दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवारको भी स्कूलों स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हो रहे हैं।इ स कारण भी दुकानों पर स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व अभिभावक तिरंगा ध्वज व देशभक्तों की पोशाक के अलावा तिरंगा रंग में बैज, रिबन, हेयर बैंड, हैंड बैंड, कीरिंग, टोपियां व गुब्बारे ले रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर खासकर किशोर व युवा वर्ग में तिरंगा रंग प्रिंट वाली टी शर्ट के साथ सेल्फी लेने और तिरंगा रंग की पतंगें उड़ाने का क्रेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर इस टी शर्ट व पतंगों की भी खूब बिक्री हो रही है। दुकानदार रमेश ने बताया कि तिरंगा ध्वज छोटे से बड़े आकार में उपलब्ध है, जो 10 से लेकर 500 रुपये में है। ऐसे ही तिरंगा रंग वाली टी शर्ट 150 से 250 रुपये में हैं। देशभक्तों की पोशाक खरीदने के साथ किराये पर भी ली जा सकती हैं। इसके अलावा तिरंगा रंग में बैज, रिबन, हेयर बैंड, हैंड बैंड, कीरिंग, टोपियां, गुब्बारे व अन्य सामान के अलग-अलग दाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed