फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Markets are booming, with a growing interest in new technology household products.

Yamuna Nagar News: बाजार गुलजार, नई तकनीक के घरेलू उत्पादों के प्रति बढ़ा रुझान

Tue, 14 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Markets are booming, with a growing interest in new technology household products.
शोरूम पर एलईडी पसंद करते लोग। संवाद - फोटो : Chineni news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अभी तक लोग गूगल केवल मोबाइल व कंप्यूटर पर इस्तेमाल करते थे। अब लोग इसका प्रयोग टीवी में भी कर सकते हैं। इससे लोग वीडियो कॉल व चैट कर सकते हैं। बाजार में गूगल टीवी उपलब्ध है, जो लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा धनतेरस व दिवाली के चलते लेकर बाजारों में तमाम इलेक्ट्रॉनिक्स घरेलू उत्पादों की बाढ़ आ गई है। इन उत्पादों में यह विशेष हैं कि इस बार सभी उत्पाद पूरी तरह एंड्रायड व हाईटेक हो चुके हैं।
धनतेरस व दिवाली पर नया सामान खरीदने की परंपरा है। इसके चलते इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की मांग काफी बढ़ गई है। गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक कर्ण गर्ग ने बताया कि लोगों में रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एलईडी, क्यूलेड, गूगल टीवी, डिशवॉशर, गीजर इत्यादि के प्रति ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी तरह शोरूम संचालक मोहित ने बताया कि त्योहारों के चलते कंपनियों ने कई तरह के उत्पाद उतारे हैं। लोग शोरूम व दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लेने के लिए पहुंच रहे हैं और सामान की बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक स्मार्ट व एंड्रायड एलईटी टीवी लोगों की पहली पसंद थे। परंतु इस बार इसकी तकनीक और ज्यादा हाईटेक हो गई है। अब एंड्रायड टीवी की जगह गूगल टीवी आ गए हैं। इस टीवी की गूगल की सभी विशेषताएं हैं और यह मनोरंजन को अधिक खास बना देता है। इसमें अपनी मेमोरी व स्टोरेज होती है। इससे वीडियो कॉल के साथ चैप भी कर सकते हैं। गूगल होने के कारण आपकी देखने की आदतों के आधार पर शो, मूवी, गाने व अन्य कंटेंट का सुझाव देता है। गूगल असिस्टेंट से आप अपनी आवाज का उपयोग करके टीवी को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे सवालों के जवाब पाना आता है। गूगल इकोसिस्टम से एकीकृत होने के चलते इससे आप अपने स्मार्ट होम उपकरणों को सीधे टीवी स्क्रीन से नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रिज में बढ़ा सकते हैं जगह : फ्रिज भी अब हाईटेक हो गए हैं। वाई-फाई तकनीक से यह मोबाइल से ऑपरेट किया जा सकता है। वहीं आवश्यकता अनुसार इसमें जगह कम व ज्यादा की जा सकती है। इन दिनों लोगों में डबल डोर के फ्रिज का क्रेज बहुत बढ़ा है। पहले जहां लोग 180 से 220 लीटर का फ्रिज लेना पसंद करते थे। वहीं, अब 300 लीटर फ्रिज की मांग लोगों में बहुत ज्यादा है। इन आधुनिक फ्रिज की यह खासियत है कि इसमें आवश्यकता न होने पर फ्रीजर बंद किया जा सकता है। इसके अलावा इसका तापमान भी एंड्रायड सिस्टम से एडजस्ट किया जा सकता है।
स्वास्थ्य के प्रति संजीदा हुए लोग
एयर फ्रायर लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। इसकी विशेषता यह है कि यह तेल में बनने वाले जैसे पूरी, भठूरा, परांठे सहित अन्य पदार्थ बिना तले बनाता है। पारंपरिक भूनने और पकाने के अलावा, एयर फ्रायर भागों को दोबारा गर्म करने की क्षमता रखते हैं, जिससे वे अधिक कुरकुरे और स्वादिष्ट बनते हैं। यह स्टोव और माइक्रोवेव से संभव नहीं है। इसमें खाना पारंपरिक तरीके से जल्दी बन जाता है और ज्यादा गंदगी भी नहीं होती है।
जीएसटी के बाद दामों में आई कमी
जीएसटी कम होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स के दामों में कमी आई है। इसके चलते इस बार हर उत्पाद में दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये का फर्क आया है। वहीं, बात करें तो गूगल टीवी की कीमत 35 हजार रुपये से शुरू है। वहीं, एंड्रायड एलईडी, क्यूलैड की कीमत 25 हजार रुपये से शुरू है। इसमें फीचर और साइज के अनुसार दाम भी बढ़ते जाते हैं। रेफ्रिजरेटर 25 हजार रुपये से शुरू है और कंपनी व फीचर के अनुसार इसके दाम निर्धारित हैं। इसके अलावा एसी 27 हजार रुपये में मिल रहा है।
महिलाओं को लुभा रहा डिशवॉशर

महिलाओं को डिशवॉशर बहुत पसंद आ रहा है। इसे लेने के बाद महिलाओं की बर्तन धोने का झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके अलावा पुरुषों सहित अन्य सदस्यों के लिए यह बहुत उपयोगी साबित होगा। यह हाईटेक मशीन रसोई का काम बहुत आसान बना देती है। यह जिद्दी चिकनाई व सड़ने के दाग भी आसानी से हटा देता है। इसकी विशेषता है कि यह स्वच्छता और कीटाणुशोधन के लिए उच्च तापमान का उपयोग करता है, जिससे खाद्य जनित बीमारियों का जोखिम कम होता है।

मोबाइल से चलाएं वॉशिंग मशीन

अब वॉशिंग मशीन भी फुली वाई-फाई कनेक्टिंग सिस्टम के साथ उपलब्ध है। इसमें वाई-फाई सिस्टम है, जिसे मोबाइल से जोड़ा जा सकता है। एक बार मशीन ऑन करके इसमें सर्फ और कपड़े डालने के बाद कमरे में बैठकर भी इसे चलाया जा सकता है। इसमें लगे सेंसर मोबाइल पर इसकी टाइमिंग के बारे जानकारी देंगे। इससे ड्रेन, स्पिन सहित अन्य सभी काम मोबाइल से किए जा सकते हैं। यह मशीन भी महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed