फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Many vehicles collided due to dense fog in Yamunanagar

Yamunanagar: यमुनानगर में घनी धुंध के कारण भिड़े कई वाहन, पंचकूला हाईवे पर हुआ हादसा, पांच घायल

Sun, 18 Dec 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 12:32 PM IST
सार

ट्रैफिक एसएचओ लोकेश कुमार का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील भी करते हुए कहा कि फॉग सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में सभी अपने वाहनों को सावधान होकर चलाएं।

विज्ञापन
Many vehicles collided due to dense fog in Yamunanagar
यमुनानगर में धुंध के कारण भिड़े कई वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर में भी धुंध ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह धुंध के कारण सदर थाना के अंतर्गत पड़ने वाले औरंगाबाद के पास पंचकूला हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। धुंध के कारण विजिबिलिटी शून्य होने के चलते कई वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। इस हादसे में लगभग पांच लोग घायल हो गए। घायलों को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे अथॉरिटी के अलावा ट्रैफिक एसएचओ तथा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भिड़े वाहनों को क्रेन की मदद से साइड में करवाया। लेकिन हादसे के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसके चलते दूसरे वाहन रेंग-रेंग कर चले। 
विज्ञापन


जिले में हालांकि शनिवर को भी कोहरा छाया था, लेकिन रविवार की सुबह बेहद घना कोहरा था। ऐसे में हाईवे पर शून्य दृश्यता थी। सुबह से वाहन भी रेंग-रेंग कर चल रहे थे। ऐसे में औरंगाबाद के पास हाईवे पर ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पहले दो कारें आपस में टकराई उसके बाद अन्य वाहन भी एक के बाद एक टकराते चले गए। एक दर्जन से अधिक वाहन धुंध के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। 
विज्ञापन


गनीमत यह रही हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पांच लोग जख्मी हो गए हैं। ट्रैफिक एसएचओ लोकेश कुमार का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील भी करते हुए कहा कि फॉग सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में सभी अपने वाहनों को सावधान होकर चलाएं, कम स्पीड में चलाएं और हाईवे पर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed