फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Many trains canceled for three months, fight for seats

Yamuna Nagar News: तीन महीने के लिए कई ट्रेनें रद्द, सीट के लिए मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Many trains canceled for three months, fight for seats
कोहरे के पूर्वानुमान के चलते रेलवे ने कई गाड़ियां रद्द कर दी हैं। इस कारण पारिवारिक व अपनों की शादी में शामिल होने के लिए लोगों को मुश्किलों का सफर करना पड़ सकता है। चूंकि यह गाड़ियां लंबे रूट व पूर्वोत्तर भारत की है और जिले की औद्योगिक इकाइयों में पूर्वोत्तर के हजारों लोग काम करते हैं। यह प्रवासी त्योहारों व ऐसे दिनों में ही घर जाते हैं। परंतु रेलवे ने कोहरे के पूर्वानुमान को देखते हुए इस रूट की कई गाड़ियां रद्द कर दी हैं। ऐसे में ट्रेनें कम होने के कारण लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है। इस दौरान महिलाओं व बच्चों के साथ सफर करने की सोच रहे लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को झेलनी पड़ रही है, जिन्होंने कंफर्म सीट के लिए तीन तीन महीने पहले ही टिकट बुक करवा ली थी, लेकिन ट्रेन न होने के कारण अब यह कैंसिल हो गई हैं। वहीं अब अन्य ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है और जाने की तिथि नजदीक आ गई है और उनके पास सीट नहीं है। ट्रेनों की यह स्थित तीन महीने ऐसे ही रहने वाली है। रेलवे की ओर से रद्द गाड़ियों का संचालन मार्च महीने से किया जाएगा, तब तक लोगों को इसी परेशानी से जूझना होगा। ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को अन्य गाड़ियों में आरक्षण करवाना पड़ रहा है, लेकिन पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली किसी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। हालात ऐसे हैं कि हावड़ा, कोलकाता, गुवाहाटी, गोरखपुर, भागलपुर इत्यादि जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार चली गई है। जबकि हर दिन वेटिंग बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14617-18 अमृतसर बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2024 तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14605-06 जम्मूतवी योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसका संचालन चार मार्च 2024 से होगा। इसी तरह 14615-16 अमृतसर लाल कुआं एक्सप्रेस का दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी। अंबाला बरौनी 14523-24 हरिहरनाथ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी तक बंद रहेगी। 14673-74 अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 29 फरवरी तक रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 18103-04 अमृतसर टाटानगर टाटा एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी। वहीं जालंधर सिटी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 14681-82 इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक मार्च 2024 तक बंद रहेगी। इसके अलावा अंबाला व सहारनपुर से जाने वाली भी कई गाड़ियां भी रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासी राजकुमार शाह ने बताया कि उन्हें परिवार की शादी में शामिल होने के लिए दिसंबर में भटनी जाना है। जिसके लिए उन्होंने सितंबर में ही आरक्षण करवा लिया था। चार महिला सहित कुल नौ सीट बुक करवाई थी, लेकिन अब ट्रेन रद्द हो गई है। अब उन्हें दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। वेटिंग भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में उन्हें शादी में जाने के लिए अन्य बंदोबस्त करना पड़ रहा है। रेलवे को कंफर्म टिकट कैंसिल करने अन्य ट्रेनों में यात्रियों को सीट देनी चाहिए।


सतेंद्र यादव ने बताया कि अचानक ट्रेन रद्द होने के कारण उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। कंफर्म सीट के लिए उन्होंने तीन महीने पहले ही आरक्षण करवा लिया था। लेकिन रेलवे ने अचानक ट्रेनें रद्द कर दी हैं। यह शादियों का सीजन है, हर कोई शादी में शामिल होने के लिए टिकट करवाना चाहता है, लेकिन सीट नहीं मिल रही है। रेलवे को कंफर्म टिकट के यात्रियों की व्यवस्था दूसरी गाड़ियों में करवानी चाहिए। रेलवे को इसका अतिरिक्त विकल्प ढूंढना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed