फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Manoj was murdered by his friends for protesting against the abuse

Yamuna Nagar News: दोस्तों ने गाली देने के विरोध पर की थी मनोज की हत्या

Tue, 02 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Manoj was murdered by his friends for protesting against the abuse
मनोज। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव फेरूवाला के मनोज (32) की हत्या गाली देने का विरोध करने उसके चार दोस्तों ने की थी। यह खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने आरोपियों ने किया। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार चार दोस्तों ने रामखेड़ी अड्डे के पास शराब पीते समय गाली-गलौच होने की थी। मनोज को दोस्तों की गाली बर्दाश्त नहीं हुई तो वह उनसे लड़ गया। इस पर दोस्त तैश में आ गए और मनोज को मारने उसके पीछे दौड़े। इसी दौरान मनोज धान के खेत में गिर गया, जहां उसके दोस्तों ने मिलकर डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सुमित, रजत व विशाल उर्फ रिक्की गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी राकेश की तलाश जारी है।
विज्ञापन


शिकायत में गांव फेरूवाला निवासी शुभम ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा मनोज के पास 29 अगस्त को किसी व्यक्ति का फोन आया था। इस पर मनोज घर से एक्टिवा लेकर चला गया। इसके बाद मनोज घर नहीं लौटा। उसकी तलाश करते हुए गांव रामखेड़ी के बस अड्डे पर पहुंचे तो वहां फलों की रेहड़ी लगाने वाले गांव के रणबीर सिंह से मनोज के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर सिंह ने बताया कि रात को करीब 11 बजे मनोज के साथ गांव का ही सुमित, रजत, राकेश व विशाल उर्फ रिक्की थे। इसके बाद गांव रामखेड़ी के पास खेतों में मनोज की तलाश की। तब मनोज का शव धान के खेत में पड़ा मिला। उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान थे और साथ ही डंडे पड़े हुए थे। तब पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सुमित, रजत, राकेश व रिक्की ने रंजिश के चलते मनोज की हत्या की है। पुलिस ने सुमित, रजत व विशाल उर्फ रिक्की के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

मनोज की हत्या के आरोपी सुमित, रजत व विशाल उर्फ रिक्की को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी व अन्य पूछताछ की जा सके। - कुलदीप सिंह, प्रभारी, थाना व्यासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed