फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man returning from wedding ceremony dies in accident

Yamuna Nagar News: शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Man returning from wedding ceremony dies in accident
लाडवा से शादी समारोह में हिस्सा लेकर बाइक पर लौट रहे बरहेड़ी गांव के व्यक्ति की रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, वहीं वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बरहेडी गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ दिसंबर की रात को वह चचेरे भाई जयसिंह के साथ बाइक पर गांव के सुनील कौशल की बहन की शादी में हिस्सा लेने के लिए लाडवा के पैलेस में गया था। जहां से शादी समारोह के बाद जब वह दोनों रात में वापस बरहेडी गांव लौट रहे थे तो लाडवा-रादौर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण चचेरे भाई जयसिंह को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से जयसिंह को सरकारी अस्पताल रादौर में पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। जहां उसके चचेरे भाई जयसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर जांच के आधार पर बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान कुरुक्षेत्र के डेरा ब्राह्मण निवासी संजीव कुमार के रूप में की और उस पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed