फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man killed in land dispute, cremated without informing wife

Yamuna Nagar News: जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या, पत्नी को सूचना दिए बिना कर दिया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Man killed in land dispute, cremated without informing wife
खंड के गांव बुढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोप मृतक के माता पिता व भाइयों पर लगा है। आरोप है कि हत्या के बाद उसकी पत्नी को बताए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर उसके माता-पिता, दो भाईयों समेत छह लोगों पर हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक की अस्थियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लेब में भेजा। रिपोर्ट आने पर मृतक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

गांव सारन निवासी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग दो साल पहले उसकी शादी गांव बुढ़ी निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। उसके पति संदीप कुमार का उसके भाई विजय कुमार, पिता करनैल सिंह, भाई रजत कुमार, रजत की पत्नी अंजली व विजय की पत्नी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 16 मई को उसका पति संदीप कुमार उसे उसके मायके गांव सारन में छोड़ कर घर आ गया था। अगले दिन फोन के माध्यम से उसे सूचना मिली कि पति संदीप कुमार की मौत हो गई है। उसके परिवार वालों ने उसे सूचना दिए बिना जल्दबाजी में उसके पति का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि 17 व 18 मई की रात को उसके पति की हत्या जमीनी विवाद में उसके पिता करनैल सिंह, भाई विजय कुमार उर्फ काला, भाई रजत व रजत की पत्नी अंजलि, काले की पत्नी व उसकी मां आशा ने की है। हत्या के बाद इन्होंने उसे बिना बताए उसका संस्कार कर दिया। पुलिस ने गीता की शिकायत पर सभी छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


हत्या का केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मृतक के घर पहुंची। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। क्योंकि मृतक का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराए कर दिया गया था, इसलिए पुलिस को उसकी हत्या का कारण जानने के लिए श्मशान घाट जाना पड़ा। पुलिस ने श्मशान घाट में पहुंचकर मृतक की चिता से उसकी अस्थियां एकत्रित की। इन अस्थियों के कुछ नमूनों को चंडीगढ़ लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी विवाद को लेकर दर्ज हुए मामले में मृतक संदीप पिछले काफी समय से अपने घर में अपने माता-पिता से अलग रहता था। गांव में बनाए गए मकान के एक कमरे में मृतक संदीप अपनी पत्नी गीता के साथ रहता था। वहीं दूसरी ओर साथ के कमरे में मृतक संदीप का पिता अपने दूसरे बेटे के साथ रहता था। दोनों परिवार मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करते थे। काफी समय से जमीनी विवाद को लेकर अनबन थी।


बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर छह लोगों पर हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया गया है। मौत के कारण जानने के लिए कुछ अस्थियों के नमूने लिए गए है। जिन्हें चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed