फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man injured after being attacked with sharp weapons

Yamuna Nagar News: तेज धार हथियारों से हमला कर व्यक्ति को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Man injured after being attacked with sharp weapons
बिलासपुर। अराइयांवाला गांव में व्यक्ति ने गांव के ही प्रगट सिंह को खेत में बुलाकर उसे कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने एक महिला व दो युवकों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में महिला समेत दो लोगों को नामजद कर दो अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अराइयांवाला निवासी प्रगट सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के ही हरदेव सिंह ने गांव में ही जमीन ठेके पर ली हुई है। 13 सितंबर को वह अपने घर पर था। दोपहर करीब एक बजे हरदेव सिंह ने फोन उसे खेत में बुलाया। जब वह खेत में गया तो वहां पर हरदेव सिंह व दलेर कौर बैठे हुए थे। आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो दोनों आरोपी वहां से गायब थे। वह अपने घर की तरफ जाने लगा तो रास्ते में दोनों आरोपी व दो नकाबपोश अज्ञात युवक उसे मिले। आरोपियों ने रास्ते में रोकर उससे मारपीट की। नकाबपोश युवकों ने गंडासी व डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर व बाजुओं पर गंडासी व डंडों के वार कर घायल कर दिया और उसे अधमरा छोड़ आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोपी महिला ने किसी को कुछ बताने पर उसे झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में समझौते का दबाव बनाया। समझौता न करने पर महिला से दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि प्रगट सिंह की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने हरदेव सिंह व दलेर कौर को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed