फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man entered the house and tried to rape the woman

व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Man entered the house and tried to rape the woman
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके गांव में रहने वाला प्रदीप कुमार उनके घर पर आया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed