फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man Died in Accident at Yamunanagar

यमुनानगर: चचेरे भाई की शादी के लिए कार धुलवाने गए युवक की मौत... घर से पहले उठी अर्थी, फिर दुल्हन लेने रवाना हुई बरात

Sun, 17 Apr 2022 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 05:03 PM IST
सार

राहुल के चचेरे भाई रोहित की रविवार को शादी होनी थी। शनिवार को घर में मंडा का कार्यक्रम था। जिसमें काफी संख्या में मेहमान आए हुए थे। सभी रविवार सुबह बारात ले जाने की तैयारियों में जुटे थे।

विज्ञापन
Man Died in Accident at Yamunanagar
यमुनानगर में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर गांव चंगनौली में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार चला रहा गांव पीरूवाला निवासी 21 वर्षीय राहुल और उसका रिश्तेदार दीपक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। रविवार को ही राहुल के चाचा के लड़के रोहित की बरात जानी थी। इस हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सुबह शव का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद कुछ रिश्तेदार बरात लेकर दुल्हन लेने के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


राहुल के चचेरे भाई रोहित की रविवार को शादी होनी थी। शनिवार को घर में मंडा का कार्यक्रम था। जिसमें काफी संख्या में मेहमान आए हुए थे। सभी रविवार सुबह बारात ले जाने की तैयारियों में जुटे थे। राहुल अपने रिश्तेदार गांव मछरौली निवासी दीपक के साथ कार लेकर चला गया। वह घर कह कर गया था कि सुबह बारात में जाने के लिए कार को वाश कराने जा रहा है। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। बाद में पता चला कि गांव से ही कुछ दूरी पर चंगनौली में नए पेट्रोल पंप के पास उनकी कार बिजली के पोल से टकरा गई है।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूट कर खेत में जा गिरा। कार भी टक्कर के बाद खेत में उतर गई। इसी टक्कर में दूसरा पोल टूट कर कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार चला रहा राहुल व दीपक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। थाना बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। थाना बिलासपुर प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले घर से उठी अर्थी, फिर रवाना हुई बरात

राहुल की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। रातभर रोहित की बरात ले जाने या न ले जाने को लेकर बात होती रही। इसके बाद गांव के मौजिज लोगों व रिश्तेदारों ने सुझाव दिया कि बरात में केवल कुछ लोग ही जाएंगे। बरात ले जाने से पहले राहुल के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस पर पुलिस ने रविवार सुबह जल्दी ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद बरात रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed