{"_id":"69ddfee29e8c66052d0382dd","slug":"man-arrested-in-misdeed-case-at-yamunangar-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महिला से दुष्कर्म, आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया मथुरा; पुलिस ने घरौंडा से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महिला से दुष्कर्म, आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया मथुरा; पुलिस ने घरौंडा से किया गिरफ्तार
Tue, 14 Apr 2026 02:16 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:16 PM IST
सार
पीड़ित महिला का ससुराल गांधीनगर थाना क्षेत्र में है। कुछ दिन पहले महिला अचानक लापता हो गई थी, जिस पर ससुराल पक्ष ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कांधला गांव निवासी 24 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का ससुराल गांधीनगर थाना क्षेत्र में है। कुछ दिन पहले महिला अचानक लापता हो गई थी, जिस पर ससुराल पक्ष ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर मामला दुष्कर्म में तब्दील हो गया और संबंधित धाराएं जोड़ दी गईं।
जांच में सामने आया कि आरोपी हर्ष महिला को बहला-फुसलाकर मथुरा ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और अपनी पहचान छिपाकर काम करने लगा।
विज्ञापन
गांधीनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को घरौंडा से गिरफ्तार किया, जहां वह वेटर का काम कर रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।
पीड़ित महिला के पास एक छोटा बच्चा भी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन