फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man arrested from Old Hamida with five kilograms of hemp leaves

पांच किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ पुराना हमीदा से व्यक्ति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Man arrested from Old Hamida with five kilograms of hemp leaves
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पुराना हमीदा से एक व्यक्ति को पांच किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर आया था। जिसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराना हमीदा में नशीले पदार्थ लेकर घूम रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने टीम के साथ मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ विनोद कुमार की उपस्थिति में आरोपी के पास मिले सामान की तलाशी ली गई तो पांच किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान बिहार के जिला रोहताश के गांव काशीडीह निवासी राजेश शाह उर्फ मुन्ना के तौर पर हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। राकेश राणा ने बताया कि आरोपी बिहार से नशीले पदार्थ लेकर आता था। अब पुलिस बिहार से उस आरोपी को गिरफ्तार करेगी जिससे वह नशीले पदार्थ लेकर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed