Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man arrested for snatching Rs 20,000 from elderly man

Yamuna Nagar News: बुजुर्ग से 20 हजार छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for snatching Rs 20,000 from elderly man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए-वन की टीम ने व्यासपुर में बाइक पर लिफ्ट देकर बुजुर्ग से 20 हजार की नकदी छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मिला।
सीआईए-वन प्रभारी राजकुमार ने बताया कि व्यासपुर में छोटा बस स्टैंड निवासी बिशन दास ने शिकायत दी थी कि एक अक्टूबर को वह व्यासपुर में बैंक से रुपये निकाल कर बैंक के बाहर खड़े थे, तभी एक युवक आया और कहने लगा कि आपको कहां जाना है। बिशन दास ने युवक को बताया कि कपालमोचन रोड की तरफ जाना है। तब युवक ने कहा कि वह उन्हें बाइक पर छोड़ देगा।
विज्ञापन

इसके बाद युवक बाइक पर बिठाकर गांव हरतोल की ओर खेतों में ले गया। जहां उनके पास से 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली। इसके बाद युवक उन्हें खेतों में छोड़ भाग गया। शिकायत पर व्यासपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसकी जांच सीआईए-वन की टीम ने की। इस मामले में गांव मांडखेड़ी निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। नीरज को कोर्ट में पेश किया, जिसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसमें उससे पूछताछ कर छीनी गई नकदी की बरामदगी के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआई इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि अन्य मामले में छह सितंबर को सेक्टर-18 से युवती से पर्स व मोबाइल छीनने की वारदात हुई थी। इसमें मामला दर्ज कर जांच करने पर पाया कि वारदात जगाधरी की गोशाला कॉलोनी निवासी हरप्रीत उर्फ लव ने की है, जो जेल में बंद है। हरप्रीत को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसमें उससे छीना गया पर्स व मोबाइल बरामद हो गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed