फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Male skeleton found in empty plot in Yamunanagar, Foul smell was coming for many days

यमुनानगर में खाली प्लाट में मिला नर कंकाल: कई दिनों से आ रही थी दुर्गंध, करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है शव

Sun, 13 Oct 2024 02:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 13 Oct 2024 02:22 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शव पूरी तरह से कंकाल हो चुका था और एक पैर ही बचा था।

विज्ञापन
Male skeleton found in empty plot in Yamunanagar, Foul smell was coming for many days
मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के मुखर्जी नगर में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों का कहना है कि हत्या कर किसी ने शव को खाली प्लाट में फेंक दिया। जहां पर कुत्तों ने शव को नौंच लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस  व फोरेंसिक टीम ने ने आस-पास गहन छानबीन की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेल भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


मामला थाना जगाधरी शहर क्षेत्र का है। क्षेत्र के मुखर्जी नगर में आवासीय कालोनी में एक खाली प्लाट है। कुछ दिन से खाली प्लाट से दुर्गंध आ रही थी। वहीं कुत्ते भी खाली प्लाट में मौजूद रहते थे। पहले तो लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, रविवार तीक्ष्ण दुर्गंध आई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शव पूरी तरह से कंकाल हो चुका था और एक पैर ही बचा था। आशंका जताई ज रही है कि किसी ने हत्या कर शव को वहां पर फेंका होगा। बाद में कुत्तों ने शव को नौंच लिया होगा। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को इसी सूचना दी। तुरंत ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। साथ ही छानबीन की। कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस की माने तो शव करीब एक माह पुराना लग रहा है। एसएचओ जगाधरी शहर थाना नरेंद्र सिंह ने बताया कि खाली प्लाट में एक शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed