फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Malay Shia monks will come to Topra Kalan, Chaneti and Sugh and perform Mangal recitation.

Yamuna Nagar News: मलयेशिया भिक्षु टोपरा कलां, चनेटी और सुघ में आकर करेंगे मंगल पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Malay Shia monks will come to Topra Kalan, Chaneti and Sugh and perform Mangal recitation.
यमुनानगर। मलयेशिया बुद्धिस्ट का प्रतिनिधि मंडल पहली बार टोपरा कलां, चनेटी और सुघ में आकर मंगल पाठ करेंगे। साथ ही इन सभी जगहों का भ्रमण करने के बाद यहां के इतिहास भी रूबरू होंगे। इसको लेकर स्थानीय बुद्धिस्ट फोरम की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इतना ही नहीं भिक्षु टोपरा कलां में ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल होंगे तथा गांव के प्राचीन स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है जी-20 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस अशोक स्तंभ के इतिहास का जिक्र विदेशी मेहमानों के सामने किया था। उसके बाद से भिक्षुओं ने यहां बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों को भ्रमण करने की जिज्ञासा जताई है।
विज्ञापन



अमादलपुर से वापस हो जाएगा प्रतिनिधि मंडल
बुद्धिस्ट फोरम के जनरल सेक्रेटरी सिद्धार्थ गौरी ने बताया कि भिक्षु सभी स्थलों का भ्रमण करने के बाद अंत में अमादलपुर गांव में पहुंचेंगे। वे यहां भी बौद्ध स्तूप पर जाएंगे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद वापस मलेशिया के लिए दिल्ली से रवाना हो जाएंगे। गौरी ने बताया कि यह प्रतिनिधि मंडल मलेशिया से बौद्ध भिक्षु सेक कायली महाथेरो के नेतृत्व में यहां पहुंचेगा, जिसमें 27 महिला और 11 पुरुष अनुयायी होंगे। जबकि सेक कायली महाथेरो खुद अवेकनिंग हरमिटेज मंदिर केदाह, मलेशिया के मुख्य भिक्षु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





टोपरा कलां, चनेटी और सुघ का यह रहा इतिहास
बता दें दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में जो अशोक स्तंभ पर गढ़ा हुआ है, उसे 2500 साल पहले सम्राट अशोक यमुनानगर खंड रादौर के गांव टोपरा कलां से तोड़कर दिल्ली लेकर आया था। वहीं गांव चनेटी के करीब 100 वर्ग मीटर के क्षेत्र में ईंटों से बने से आठ मीटर की ऊंचाई वाला एक विशाल मकबरा है। गोल आकार में बना, यह एक पुराना बौद्ध स्तूप है। इसी तरह सुघ गांव में प्राचीन टीला, जिसे सुघ के प्राचीन स्थल के रूप में भी जाना जाता है, यमुनानगर जिले के अमादलपुर दयालगढ़ गांव में स्थित है। अमादलपुर में सूर्यमंदिर-तीर्थ निकट ही है। टीले की परिधि लगभग पांच किमी है और यह यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र के पश्चिमी तट पर स्थित है।



भिक्षुओं के प्रतिनिधि मंडल को लेकर सभी तैयारी कर ली गई हैं। वे यहां मंगल पाठ के साथ-साथ पूजा अर्चना भी करेंगे। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल होंगे। पहली बार यह प्रतिनिधि मंडल यमुनानगर में आ रहा है। सभी जगहों का भ्रमण करने के बाद अंत में अमादलपुर पहुंचेंगे उसके बाद वीरवार रात को दिल्ली से मलेशिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
-सिद्धार्थ गौरी, जनरल सेक्रेटरी, बुद्धिस्ट फोरम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed