{"_id":"68cdb5afb3495c3d9f0c95ca","slug":"make-the-city-clean-and-beautiful-like-your-home-suman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144118-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की तरह शहर भी साफ व सुंदर बनाएं : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की तरह शहर भी साफ व सुंदर बनाएं : सुमन
Sat, 20 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों के साथ झाड़ू लगाकर सफाई करतीं मेयर सुमन बहमनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक हर वार्ड में पौधारोपण व विशेष सफाई अभियान चलायाहै। वीरवार को मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद अंकित गोयल, पूर्व पार्षद लक्ष्मण, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के साथ मिलकर जगाधरी के वार्ड छह स्थित गन्ना सोसायटी में पौधरोपण किया और छोटी लाइन पर सफाई अभियान चलाया।
इसके बाद मेयर बहमनी ने पार्षद भानू प्रताप व अन्य मौजिज लोगों के साथ वार्ड पांच के श्री राजाजी मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया। मेयर सुमन बहमनी, पार्षदों व आसपास के लोगों ने झाड़ू लगाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान घरों के सामने फैले कचरे को साफ किया गया।
मेयर ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। निगम के हर वार्ड की गलियां, चौक, गलियों व सड़कों किनारे उगे घास, जमी गंदगी, ईंट, पत्थर व रोडे साफ करने का कार्य किया जा रहा है। जहां पौधे लगाने की आवश्यकता है, वहां पौधे रोपित किए जा रहे है। दो अक्टूबर तक नगर निगम के सभी वार्डों की हर कॉलोनी व मोहल्ले से गंदगी साफ की जाएगी। साथ ही निगम क्षेत्र में 10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।