फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Make gate pass for the personnel otherwise I will sit on dharna with them

Yamuna Nagar News: कर्मियों के गेट पास बनाओ अन्यथा में इनके साथ धरने पर बैठ जाऊंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Make gate pass for the personnel otherwise I will sit on dharna with them
यमुनानगर। गेट पास बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारी मेयर मदन चौहान से मिले। कर्मचारियों ने मेयर को गेट पास बनने की बात बताई। इसके बाद मेयर ने डीसी को कॉल करके बताया गया कि इस मामले को जल्द से जल्द निपटाया जाए और सभी कर्मचारियों को गेटपास दिलाए जाए। इसके बाद मेयर ने थर्मल चीफ को भी कॉल कर कर्मचारियों के गेट पास बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों के गेट पास नहीं बने तो वे भी स्वयं 30 जून को कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

थर्मल प्रधान अविनाश व सचिव संजय बाली ने बताया कि 625 में से 250 कर्मचारी अभी ऐसे हैं जिनके गेट पास नहीं बन पाए हैं, जबकि मैनेजमेंट ने गत दिनों हुई बैठक में सभी कर्मचारियों के गेट पास बनाने संबंधी लिखित में दिया था। इसके बाद भी कर्मचारियों के गेट पास नहीं बनाए गए। उन्होंने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों के गेट पास नहीं बन जाते तब तक वे काम पर नहीं लौटैंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed