फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Make arrangements to protect children from heat wave: Anil

बच्चों को लू से बचाने के लिए इंतजाम करेें : अनिल

Wed, 21 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements to protect children from heat wave: Anil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने मंगलवार को बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बालकुंज छछरौली और ओपन शेल्टर होम यमुनानगर में बच्चों को लू से बचाने के इंतजाम करें। उन्होंने स्वच्छ पानी, पौष्टिक आहार, हवादार कमरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
आयोग सदस्य ने कहा कि बच्चों के संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, उनके अधिकारों के लिए बाल संरक्षण आयोग एक अहम भूमिका निभा रहा है। सभी विभागों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समन्वय बनाते हुए कार्य करना होगा। गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ लू चलने लगती है। ऐसे में सावधानी से ही बचाव होता है। आयोग सदस्य ने पौधरोपण कर संदेश दिया कि पर्यावरण में सुधार लाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में महिला एवं बाल विकास की ओर से स्थापित की मिशन वात्सल्य की डिजिटल डिस्प्ले का अनावरण भी किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंद्र कौर ने बताया कि जिले में जन सामान्य को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, परमानेंट बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये प्रयोग जनसामान्य के लिए लाभदायक होगा। इस दौरान कार्यवाहक जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह, बालकुंज इंचार्ज नीलम, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा, संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी, संजीव कुमार, मुकेश कंसल, मोना चौहान, बलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed