फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Major Bhanu Pratap won gold medal in basketball competition

Yamuna Nagar News: मेजर भानु प्रताप ने बास्केटबॉल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 26 Apr 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Major Bhanu Pratap won gold medal in basketball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 निवासी मेजर भानु प्रताप ने राष्ट्रीय मास्टर खेलों की बास्केटबॉल स्पर्धा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। यह प्रतियोगिता 20 से 26 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुई। इसमें जिले से मेजर भानु प्रताप हरियाणा की टीम में शामिल रहे।
चार राज्यों की टीमों को हराकर हरियाणा टीम प्रतियोगिता में विजयी रही। इसमें मेजर भानु प्रताप ने अहम भूमिका निभाते हुए अपने खेल प्रदर्शन से टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। मेजर भानु प्रताप भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मौजूदा समय में मेजर भानु प्रताप भारतीय सेना की पूर्वी कमान में राष्ट्र सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी से स्थायी कमीशन अधिकारी के रूप में सेना में शामिल हुए थे। भानु प्रताप सेना व खेल दोनों ही क्षेत्रों में अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। टीम के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी राजेश बजाज और मेजर भानु प्रताप के पिता सोमेश सिंह राणा ने कहा कि इस उपलब्धि पर जिले व प्रदेश को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed