{"_id":"660f95038a1421e3bc0d910d","slug":"major-accident-in-ratauli-village-of-yamunanagar-two-people-died-due-to-collapse-of-earthen-pan-six-injured-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: साढौरा के गांव रतौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की ढांग गिरने से दो लोगों की मौत; छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: साढौरा के गांव रतौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की ढांग गिरने से दो लोगों की मौत; छह घायल
Fri, 05 Apr 2024 12:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:21 PM IST
सार
यमुनानगर में मिट्टी की ढांग गिरने से हुए हादसे में दो ग्रामीणों की मौत गई और छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्रामीण रमजान पर्व के अवसर पर अपने कच्चे घरों को लीपने के लिए मिट्टी लेने गए थे। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने लोगों को मिट्टी के नीचे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मिट्टी की ढांग गिरने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनानगर के खंड साढौरा के रतौली गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी की ढांग गिरने से आठ ग्रामीण दब गए, जिनमें से दो की मौत तथा छह घायल हो गए। मृतकों की पहचान गांव की ही सतारा (52), नसरीना (28) के तौर पर हुई, जबकि परवेज (14), अफसाना (35), मंजूर हसन (32), मंजूर हसन की पत्नी सलमा (29), इनकी छह साल की बेटी मुस्कान और मंजूर हसन की बहन सूफी (17) घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में सबसे अधिक गंभीर नसरीना का बेटा परवेज है, जिसे मुलाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को भी यमुनानगर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी को पहले साढौरा के पीएचसी सेंटर ले जाया गया था, जहां पर सतारा और नसरीना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही साढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
घरों को लीपने के लिए लेने गए थे मिट्टी
दरअसल रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में रोजे भी चल रहे हैं। 11 मार्च को ईद है। इस उत्सव को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग धूमधाम से मनाते हैं और अपने घरों को सजाते भी हैं। वहीं रतौली गांव में कुछेक मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर कच्चे बने हैं। जो चिकन मिट्टी से लीपते हैं। बताया जा रहा है इसी पर्व को लेकर सभी अपने घरों को कच्ची मिट्टी से लीपने के लिए गांव के पास ही बनी मिट्टी की ढांग से चिकनी मिट्टी लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन
जब सभी एकसाथ मिट्टी को ढांग से खोद रहे थे, तभी एक बड़ा मिट्टी का ढेर इन सब के ऊपर आकर गिर गया। ढेर के गिरने की आवाज सुनकर आसपास बने घरों में रहने वाले व खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत भाग कर मौके पर पहुंचे। कुछ ने गांव में जाकर अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद सभी मौके पर तुरंत पहुंचे और कस्सी से तेजी से मिट्टी को हटाया गया। इस तरह सभी को बाहर निकाल लिया गया। उसके बाद तुरंत साढौरा पीएचसी सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन महिला सतारा व नसरीना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। उधर अन्य घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।