फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Main drain near the bus stand opened after five years

Yamuna Nagar News: पांच साल बाद खुला बस स्टैंड के पास का मुख्य नाला

Fri, 12 Jun 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Main drain near the bus stand opened after five years
जगाधरी बस स्टैंड के सामने नाले को कब्जा मुक्त कर निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम ने नालों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में वीरवार को जगाधरी बस स्टैंड के पास करीब पांच वर्षों से बंद पड़े मुख्य नाले को अतिक्रमण हटाकर दोबारा खोल दिया गया।
नगर निगम की अभियंता शाखा और सफाई शाखा की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से करीब 500 मीटर लंबे नाले से अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ नाले में जमा गाद, मिट्टी और कचरे की भी सफाई करवाई गई। लंबे समय से बंद पड़े इस नाले के कारण बरसात के दिनों में जगाधरी बस स्टैंड चौक और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार नाले के खुलने से अब डॉ. बीआर आंबेडकर चौक, वाल्मीकि बस्ती, अशोक विहार कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे हजारों लोगों को बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी। शहर में ऐसे कई नाले हैं, जिन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं नालों पर पक्के निर्माण कर दिए गए हैं तो कहीं अस्थायी ढांचे बनाकर जल निकासी मार्ग को बाधित किया गया है। निगम अब ऐसे सभी स्थानों की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है। अमर उजाला ने भी अभियान चलाते हुए शहर के नालों पर अवैध कब्जे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
हाल ही में मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शहर के विभिन्न प्रमुख नालों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड और अशोक विहार क्षेत्र में नालों पर अतिक्रमण पाए जाने पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद निगम की टीम ने अभियान चलाकर नाले को कब्जामुक्त कराया।

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे क्षेत्र में नालों पर किए गए अवैध कब्जों की सूची तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोग नालों में कचरा, पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री न डालें, क्योंकि इससे नाले जाम हो जाते हैं और जलभराव की समस्या बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed