फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Main accused Manoj had fled to Azerbaijan after Janu's murder, arrested by police after depot

जानू की हत्या के बाद अजरबैजान भाग गया था मुख्य आरोपी मनोज, पुलिस ने डिपोट कर किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Main accused Manoj had fled to Azerbaijan after Janu's murder, arrested by police after depot
यमुनानगर। कांग्रेसी एवं दलित नेता राजिंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी मनोज उर्फ सैंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानू वाल्मीकि की हत्या के तीसरे दिन मनोज तत्काल टिकट लेकर विदेश में अजरबैजान भाग गया था। पुलिस ने उसे वहां से डिपोट करवाया। इसके बाद एंटी बर्गलरी स्टाफ ने उसे उसके गांव जगीरन सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। मामले में अभी मुख्य आरोपी सचिन पंडित व सुमित राणा समेत 10-12 आरोपी फरार हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मनोज को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में पासपोर्ट व अजरबैजान की टिकट और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाना है। अब तक मामले में मुख्य आरोपी मनोज समेत पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि 15 अप्रैल की रात को जगाधरी के विंटेज ग्रिल पैलेज के बाहर चुन्ना भट्टी निवासी जानू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके तीन साथी गोली लगने से घायल हो गए थे। तब सेक्टर-17 थाना पुलिस जानू के दोस्त मोहित की शिकायत पर मनोज उर्फ सैंटी, सचिन पंडित, सुमित राणा को नामजद करते हुए 10-15 अन्य पर हत्या, एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज उर्फ सैंटी जाट को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मनोज जानू की हत्या के तीसरे दिन तत्काल टिकट लेकर अजरबैजान फरार हो गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि होली के दिन जानू और उसके भाई ने मनोज पर हमला किया था। जिसमें मनोज व उसका साथी सचिन पंडित घायल हुए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश पैदा हो गई। इसी रंजिश में जानू को मारा गया। दिसंबर 2021 में भी जानू पर गोली चलाई गई थी। तब भी सचिन पंडित और सेंटी जाट का हाथ था। रिमांड के दौरान आरोपी मनोज से हथियार बरामद करना है। इसके अलावा पासपोर्ट व अजरबैजान की टिकट बरामद करनी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चुन्ना भट्टी निवासी कांग्रेसी नेता राजेंद्र वाल्मीकि का बेटा जानू फाइनेंस का काम करता था। 15 अप्रैल की रात को जानू अपने दोस्तों के साथ जगाधरी के निजी पैलेस में विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी रौनक सिंह के शादी समारोह में शामिल होने गया था। जैसे ही जानू शादी समारोह से बाहर निकला तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें जानू वाल्मीकि की मौत हो गई थी, जबकि उसके दोस्त विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी मोहित शर्मा, लुधियाना निवासी अनमोल व सिटी सेंटर निवासी रजत घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मनोज को पकड़ने में विदेशी पुलिस की भी मिली सहायता -
डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि मनोज को पकड़ने में विदेशी पुलिस की भी हमें सहायता मिली है। गृह व विदेशी मंत्रालय से भी वेरिफिकेशन किया जाएगा। जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज के पांच मुकदमे दर्ज हैं। तीन विचाराधीन हैं। हत्या के प्रयास और डकैती का एक मामला अंबाला में दर्ज है। करनाल में हत्या का मामला दर्ज है। इन सब में भी उसकी गिरफ्तारी होनी है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी रंगदारी डकैती में भी संलिप्त है। इसके अन्य आरोपी साथियों के पासपोर्ट अभी नहीं बने हैं। उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed