{"_id":"62db19abc3ea4540c80b3b3c","slug":"mahindra-pickup-crushed-the-laborer-who-went-for-a-walk-on-the-national-highway-died-yamuna-nagar-news-knl1155141100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा पिकअप ने नेशनल हाईवे पर टहलने निकले मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिंद्रा पिकअप ने नेशनल हाईवे पर टहलने निकले मजदूर को कुचला, मौत
विज्ञापन
फोटो - 7
पिकअप ने एनएच पर टहलने निकले मजदूर को कुचला, मौत
एनएच 344 पर करेहड़ा खुर्द के नजदीक हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर गांव करहेड़ा खुर्द के नजदीक महिंद्रा पिकअप की टक्कर से एक फैक्टरी मजदूर की मौत हो गई। वीरवार रात को वह खाना खाने के बाद टहलने निकला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुसानी निवासी आदित्य उर्फ गोपी ने बताया कि उन्होंने करेहड़ा खुर्द गांव के नजदीक नेशनल हाईवे 344 पर कांवड़ शिविर लगाया हुआ है। वीरवार करीब पौने 11 बजे वह शिविर में लंगर बरताने की सेवा करके साइकिल पर घर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 344 पर करेहड़ा खुर्द गांव के कट के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तभी अंबाला की तरफ से तेज रफ्तार आ रही महिंद्रा पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के जिला सुपौल के गांव किशनपुर निवासी भूषण यादव (43) के रूप में हुई। वह खजूरी रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मामले में महिंद्रा पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।