फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mahila Morcha burnt the effigy of Hisar MP

Yamuna Nagar News: महिला मोर्चा ने फूंका हिसार सांसद का पुतला

Mon, 24 Jun 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Mahila Morcha burnt the effigy of Hisar MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महिला व विरासत को लेकर हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर उतर आई है। रविवार को महिला मोर्चा की ओर से जगाधरी बाजार में सांसद जयप्रकाश का पुतला फूंका।
प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीषा कंसल ने किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के परिवार को लेकर टिप्पणी की है। परंतु वह भूल गए हैं कि परिवार की असली वारिस महिला ही होती है। ममता सेन, उमा शर्मा ने कहा कि सांसद जयप्रकाश ने देश की महिलाओं का अपमान किया है।
विज्ञापन

उन्हें देश की महिलाओं से मापुी मांगनी चाहिए। मनीषा कंसल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक किया है। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत व पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed