{"_id":"64c2d5307b25e2b480052976","slug":"mahant-of-markanda-temple-in-pahadipur-died-in-a-road-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-3061-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पहाड़ीपुर स्थित मारकंडा मंदिर के महंत की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पहाड़ीपुर स्थित मारकंडा मंदिर के महंत की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पहाड़ीपुर स्थित मारकंडा मंदिर के 65 वर्षीय महंत भगत सुंदर लाल की वीरवार को सादिकपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय भगत सुंदर लाल बाइक पर कालाअंब से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें भगत सुंदर लाल घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मेम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया, पर उसकी पहचान कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के समय मौके पर मौजूद अनमोल सिंह, यशपाल, मनोहर, सुरेंद्र व विजय ने हादसे के लिए ट्रक चालक के अलावा पीडब्ल्यूडी को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि हादसे वाली जगह पर गहरे गड्ढे से बचने के चक्कर में ट्रक चालक ने भगत सुंदर की बाइक को चपेट में लिया। यहीं नहीं मौके पर कई दिन से कीचड़ जमा है, पर पीडब्ल्यूडी की ओर से कीचड़ हटाने सहित गड्ढे भरने का काम नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं।