फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made tomato farmers owe

टमाटर ने किसानों को बनाया कर्जदार

Mon, 30 Jun 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला/ब्यूरो, यमुनानगर Updated Mon, 30 Jun 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Made tomato farmers owe
जठलाना में टमाटर के दामों में आई भारी गिरावट से टमाटर उत्पादक किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। टमाटर के बेहद कम दाम मिलने से टमाटर उत्पादक किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दब गए हैं।
विज्ञापन


जबकि टमाटर खरीदने वाले व्यापारी और दुकानदार किसान से सस्ते टमाटर खरीद कर बाजार में ग्राहकों को मंहगे दामों पर बेच रहे हैं।

इस कारण रादौर में इस बार हजारों एकड़ में टमाटर की खेती करने वाले किसान भारी घाटे में हैं। किसान टमाटर के दामों में आई भारी गिरावट के लिए व्यापारियों की आपसी मिलीभगत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


टमाटर उत्पादक किसान जसबीर सिंह धौलरा, संजू सांगवान ने बताया कि पिछले वर्ष टमाटर की खेती किसानों के लिए वरदान बनकर आई थी।

पिछले वर्ष किसानों ने टमाटर की फसल से प्रति एकड़ एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक कमाया था। लेकिन इस बार टमाटर के दाम बेहद कम है।

जिस कारण किसानों को टमाटर की फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। टमाटर की प्रति एकड़ फसल उगाने पर लगभग 20 हजार रुपये खर्च आता है।

लेकिन टमाटर के बेहद कम दाम मिलने से उन्हें लागत मूल्य भी नहीं मिल पाया है। फतियाबाद, सिरसा, हिसार, दिल्ली जगह से रादौर क्षेत्र में टमाटर खरीदने के व्यापारी प्रतिदिन भारी संख्या में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों का टमाटर कम दामों पर खरीदा जा रहा है। व्यापारी 25 किलो टमाटर की करेट मात्र 40 रुपये में खरीद रहे हैं।

इस प्रकार किसानों का टमाटर खेतों में डेढ़ से दो रुपये किलो बिक रहा है। लेकिन दुकानदार उसी टमाटर को बाजार में 10 से 12 रुपये किलो तक बेचकर मोटी रकम कमा रहे हैं।

सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार


भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि टमाटर के कम दामों के लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है।

सरकार की ओर से टमाटर की फसल के लिए कोई न्यूनतम मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है। जिस कारण किसानों को टमाटर की फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं।

मजदूरों पर अर्थिक मार

रादौर क्षेत्र के लगभग 25 से अधिक गांव में किसान टमाटर की हजारों एकड़ में खेती करते हैं। क्षेत्र में टमाटर की फसल किसान और मजदूर मिलकर करते हैं।

टमाटर की फसल पर आने वाला खर्च किसानों तथा मजदूरों के बीच आधा-आधा बांट लिया जाता है। मजदूर टमाटर की फसल को लगाने से लेकर टमाटर की फसल को समेटने तक का सारा कार्य खुद करता है।

लेकिन इस बार टमाटर के फसल के दाम बेहद कम होने के कारण टमाटर की खेती से जुड़े मजदूरों पर भारी आर्थिक मार पड़ी है।

अधिकतर मजदूरों ने साहूकारों से मोटे ब्याज पर पैसा लेकर टमाटर की खेती में पैसा लगाया है। ऐसे में टमाटर की फसल के भारी नुकसान में जाने के कारण टमाटर की खेती से जुड़े मजदूरों और उनके परिवारों पर कर्ज का बोझ चढ़ गया है।


मजदूर सतपाल, फुलाराम, शेर सिंह, हंसराज, राकेश पासी, अनिल पासी ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर टमाटर की खेती में पैसा लगाया था।

वह सुबह से शाम तक अपने परिवारों के साथ टमाटर तोड़ने  का काम करते हैं। लेकिन उन्हें टमाटर के अच्छे दाम मिलना तो दूर की बात रही उन्हें टमाटर तोड़ने की दिहाड़ी भी पूरी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed