फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made aware to prevent cyber crime

Yamuna Nagar News: साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Made aware to prevent cyber crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोगों को साइबर ठगी व अपराध का शिकार होने से बचाने के लिए पुलिस की ओर से प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलेभर में यह कार्यक्रम करवाया जाता है। इसी कड़ी में बुधवार को यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन पर आने वाले यात्रियों व लोगों को राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से जागरूक किया गया है।
कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने किया। यहां नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इंटरनेट के दौर में साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। हर दिन लोग साइबर ठगी व अपराध का शिकार हो रहे हैं। इससे बचने का एकमात्र तरीका जागरुकता है। इसके लिए लोगों को साइबर सुरक्षा के तरीकों को समझना और सिखना होगा। इस जागरुकता कार्यक्रम में यात्रियों के साथ स्टेशन के कुलियों, ऑटो रिक्शा चालकों, रेलवे कॉलोनी निवासियों व रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि मोबाइल अब सबसे बड़ी पूंजी बन चुका है। ऐसे में इसकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि यात्रा, काम, कार्यालय स्थल पर भी लोगों से अपने मोबाइल लॉक शेयर नहीं करने चाहिए। सोशल मीडिया एप के अलावा अन्य ऑनलाइन पे एप पर अलग अलग लॉक का प्रयोग करें। सभी एप पर एक ही लॉक न लगाए। इससे वे ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पेमेंट एप प्रयोग करने पर सिक्योरिटी कोड का प्रयोग जरूर करें। किसी को भी इसकी जानकारी न दें। एसएमएस व अन्य एप पर आए लिंक पर बिना पड़ताल क्लिक न करें। वहीं उप निरीक्षक बोधराज, एएसआई बलजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ प्लेटफार्फ भी यात्रियों को जागरूक किया। इस मुहिम में रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी शामिल रहे। उन्होंने भी यात्रियों को साइबर सुरक्षा के तरीकों के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed