{"_id":"61770b71961e721f4b12bea6","slug":"made-aware-about-water-conservation-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl87681785","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करती रजनी गोयल। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल स्वच्छता सहयोग संगठन के सौजन्य से सोमवार को एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला एनजी पैराडाइज में हुई। इस दौरान ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के संचालन व रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
कार्यशाला में जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों एपीआरआई सदस्य एवं ग्रास रूट वर्कर, पंप ऑपरेटर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सलाहकार रजनी गोयल ने की। उन्होंने बताया कि अटल भूजल योजना के अंतर्गत जिला जगाधरी की 5 ग्राम पंचायतों जिनमें हरनोल, हाफिजपुर, आहलूवाला, काठवाला, खुंडेवाला की जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को विशेष तौर से बुलाया गया है। इसके अतिरिक्त पांच अन्य ग्राम पंचायतें भी शामिल रहे। इस प्रशिक्षण शिविर में अटल भूजल योजना को लेकर संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने अटल भूजल योजना के तहत पानी बचाने व वर्षा जल संचयन करने के लिए जोर दिया गया। साथ ही जल जीवन मिशन अटल भूजल योजना के बारे में जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को जागरूक किया गया और उनकी भूमिका के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा लघु फिल्म दिखाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
ब्लॉक रिसोर्स कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने समिति के सदस्यों के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान 9 ग्राम पंचायत के सदस्यों को पानी को जांचने के लिए फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की गई। दीपक कुमार ने अटल भूजल योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर उपमंडल अभियंता सन्नी सिंह, जेई मीनू, भोजपुर की सरपंच गुरमीत कौर, पंच राम कुमार, ग्राम सचिव सुरेंद्र कुमार, सरपंच बहरामपुर, एचआईआरडी से कमलदीप सांगवान, आंगनबाड़ी वर्कर सतिंदर कौर, राम भतेरी, आशा वर्कर, मीना देवी आदि उपस्थित थीं।