फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Machine is faulty, CT scan was not done for 10 hours

Yamuna Nagar News: मशीन खराब,10 घंटे नहीं हुए सीटी स्कैन

Sat, 03 May 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Machine is faulty, CT scan was not done for 10 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्रामा सेंटर में चल रहे नवीनीकरण के चलते सीटी स्कैन सेंटर की पावर सप्लाई में फाल्ट आ गया। इससे सीटी स्कैन की बिजली में झटके लगने लगे और मशीन खराब हो गई। इससे वीरवार को करीब 10 घंटे तक मरीजों के सीटी स्कैन नहीं हो सके।
आरोप है कि ट्रामा सेंटर में बिजली का काम कर रहे कर्मचारियों ने बिना कोई सूचना दिए सीटी स्कैन सेंटर की पावर सप्लाई के पैनल में छेड़छाड़ की, जिससे यह दिक्कत आई। सीटी स्कैन की मशीन ठीक करने पर करीब 22 लाख रुपये खर्च आया।मशीन को देर शाम कंपनी के इंजीनियरों ने ठीक कर दिया। इससे सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर का भवन करीब डेढ़ दशक पुराना हो चुका है। करीब 82 लाख रुपये से इसका नवीनीकरण हो रहा है। इसी के तहत भवन में नए सिरे से बिजली का काम किया जा रहा है। नई तार डालने के साथ ही बोर्ड आदि लगाए जाने हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका कार्य कराया जा रहा है। सीटी स्कैन सेंटर पीपी मोड में ट्रामा सेंटर के ही पुराने भवन के ही एक हिस्से में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कर्मचारी ट्रामा सेंटर में बिजली का कार्य कर रहे थे तो उन्होंने सीटी में पावर सप्लाई के लिए लगे पैनल के कंट्रोलर से छेड़छाड़ की गई।
इससे सीटी स्कैन सेंटर में हो रही पावर सप्लाई कम ज्यादा होने लगी और मशीन के पार्ट खराब हो गए। गनीमत यह रही कि मनिपाल हेल्थ मैप की तरफ से मशीन का इंश्योरेंस कराया गया था। इससे कंपनी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

सीटी स्कैन सेंटर के मैनेजर मनदीप सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर में चल रहे नवीनीकरण कार्य के चलते सीटी स्कैन सेंटर की पावर सप्लाई में फाल्ट आ गया था। जिससे मशीन के कई पार्ट खराब हो गए। इंश्योरेंस कंपनी ने मशीन को ठीक करवा दिया है। अब मरीजों के सीटी स्कैन होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed