फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Love and God complement each other: Siddheshwari

प्रेम और परमात्मा एक दूसरे के पूरक : सिद्धेश्वरी

Mon, 01 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Love and God complement each other: Siddheshwari
सत्संग के दौरान प्रवचन करतीं साध्वीं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम हनुमान गेट में रविवार को साप्ताहिक सत्संग करवाया गया। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सिद्धेश्वरी भारती ने प्रवचन के दौरान प्रेम की परिभाषा को अद्भुत बताया और इसके वास्तविक स्वरूप व भाव के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। उन्होंने कहा कि परमात्मा और प्रेम एक दूसरे के पूरक हैं।
साध्वी ने कहा कि प्रेम परमात्मा की अभिव्यक्ति है और परमात्मा प्रेम का अलौकिक अनुभव है। हमने अपने मन और बुद्धि से प्रेम को कई नाम दिए हैं। संसार के संबंधों से जो हमारी भावना जुड़ती है, उसे हम प्रेम का नाम देते हैं। यहां विचारणीय है कि प्रेम अनंत और असीम होता है, किंतु नश्वर संसार से जुड़ा प्रेम अनंत और असीम नहीं हो सकता है। चूंकि हम सभी यह भली भांति जानते हैं कि संसार की कुछ सीमाएं हैं और संसार का अंत भी सुनिश्चित है। हमारे संत महापुरुष कहते हैं कि संसार का प्रेम मोह और आसक्ति के अलावा और कुछ भी नहीं है, जो मनुष्य को जन्म जन्मांतर तक बांध कर रखता है। हमारे शास्त्र, ग्रंथ, काव्य मनुष्य को समझाते हुए कहते हैं कि प्रेम केवल परमात्मा से करो, संसार से कर्तव्य व्यवहार करो।
विज्ञापन

परमात्मा से प्रेम होने पर हमारा व्यक्तित्व आचरण और व्यवहार प्रेममयी हो जाता है, फिर हम संसार के कण कण से प्रेम करते हैं। ऐसा प्रेम, जो अपने वास्तविक स्वरूप से जुड़ चुका हो वह विशाल समुद्र जैसा विराट और गंगा जैसा पावन हो जाता है। आज समाज की जो भी दुर्दशा है, उसका एक मात्र कारण स्वार्थ सिद्धि की प्रवृत्ति है। प्रेम वह दिव्य स्पंदन है जो किसी आत्मा में प्रकट होकर संपूर्ण जीवन को ही दिव्यतम बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed