फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lotus in Yamunanagar, Radaur, hand in Jagadhri and Sadhaura

Yamuna Nagar News: यमुनानगर, रादौर में कमल, जगाधरी व साढौरा में हाथ

Wed, 09 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Lotus in Yamunanagar, Radaur, hand in Jagadhri and Sadhaura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद मंगलवार को भाजपा के लिए कहीं खुशी, कहीं गम की स्थिति रही। भाजपा चारों यमुनानगर, जगाधरी, रादौर व साढौरा विधानसभा क्षेत्रों की सीटों पर अपना कब्जा जमाना चाहती थी, किंतु कांग्रेस ने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया। यमुनानगर व रादौर विस क्षेत्र में जहां कमल खिला, वहीं जगाधरी और साढौरा विस क्षेत्र में जनता ने भाजपा का साथ देने की बजाय हाथ का साथ दिया।
हालांकि जिले की चारों विस क्षेत्र की सीटों पर पिछली बार की तरह दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस जीती, लेकिन इस बार रादौर की बजाय जगाधरी विस सीट का जीत का चेहरा कांग्रेस के अकरम खान रहे। उधर, यमुनानगर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रहे घनश्याम दास अरोड़ा ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रमन त्यागी को 22437 वोटों से हरा कर यमुनानगर में विजयी रथ को जारी रख हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

जगाधरी विस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे कंवरपाल को कांग्रेस के अकरम खान ने 6781 वोटों से हराया। इसी प्रकार रादौर विस क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी रहे श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस के डॉ. बिशन लाल सैनी को 13132 वोटों से हराया। इसी तरह साढौरा सीट पर रेनू बाला ने दूसरी बार भी कांग्रेस का विजयी रथ को जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पिछली बार के प्रतिद्वंदी भाजपा के बलवंत सिंह 1699 वोटों से हराया। उधर, फाइनल नतीजे आने के बाद हारे प्रत्याशी मायूस होकर मतगणना केंद्रों से निकले, जो जीते उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने जयघोष के नारे लगाने शुरू कर दिया और ढोल की थाप पर जमकर नाचे।



पहले बैलेट पेपर फिर ईवीएम मेें हुई मतगणना

मंगलवार सुबह 8 बजे बैलेट पेपर की सबसे पहले मतगणना, उसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू हुई। बात करें तो शुरुआती दौर में यमुनानगर विधानसभा से रमन त्यागी बढ़त बनाए हुए थे लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़त घनश्याम दास के पक्ष में जाती दिखाई दी। इसी प्रकार रादौर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बीएल सैनी ने शुरुआती राउंड में बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद यह बढ़त धीरे धीरे भाजपा के पक्ष में ही गई।
जगाधरी विधानसभा से शुरुआती मतगणना में अकरम खान ने अच्छी खासी बढ़त बनाई और उस बढ़त को लगातार कायम रखा। आखिर के कुछ दौर में कंवरपाल ने बढ़त बनाई लेकिन अकरम खान द्वारा बनाई गई पिछली बढ़त को कवर नहीं कर सके, जिससे उन्हें पराजित होना पड़ा।
साढौरा विधानसभा के शुरुआती मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी बलवंत सिंह ने बढ़त बनाई लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़त कम होती गई और कांग्रेस की बढ़ती गई, जिससे एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी रेणू बाला विजयी बनाया। इस प्रकार शुरूआत से आखरी दौर तक हार जीत का सिलसिला चलता रहा और आखिरकार अंत में घनश्याम दास और श्याम सिंह राणा भाजपा से, अकरम खान और रेणू बाला कांग्रेस से विजयी घोषित हुए।


किस प्रत्याशी को कुल कितने मत मिले

साढौरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रेनू बाला को 57534 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी के उम्मीदवार बलवंत सिंह ने 55835 वोट हासिल किए। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार अकरम खान को 67403 और उनके प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार कंवर पाल को 60535 वोट मिले। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम दास अरोड़ा को 73185 वोट, उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार रमन त्यागी को 50745 वोट मिलेष। रादौर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार श्याम सिंह राणा को 73348 वोट और उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार बिशन लाल सैनी को 60216 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed