फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lord Parshuram protected the religion: Ramesh

भगवान परशुराम ने की धर्म की रक्षा : रमेश

Sat, 03 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram protected the religion: Ramesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव ब्राह्मण सभा की ओर से मनोकामना मंदिर के मैदान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद ठसका ने कहा कि भगवान परशुराम जी का अवतरण धर्म की रक्षा के लिए हुआ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र चौधरी ने कहा भगवान परशुराम जी ने अनेक बार इस धरती को अधर्मियों से मुक्त किया। प्रसिद्ध गायक अमित कंसल, सन्नी अरोड़ा व गुलशन परूथी द्वारा भगवान परशुराम जी की महिमा का गुणगान किया गया। वहीं, ब्राह्मण सभा के सदस्य सोनू शर्मा, बंटी शर्मा, अंकुर शर्मा, मोनू व डिंपल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

युवा भाजपा नेता पंकज चुघ ने कहा कि हमें भगवान परशुराम जी द्वारा दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। ब्राह्मण सभा द्वारा रिटायर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल सैनी व उनकी पूरी टीम को भी सम्मानित किया गया। नपा चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने कहा पृथ्वी से धर्म का नाश करने के लिए ही विष्णु भगवान जी ने ही परशुराम जी के रूप में छठा अवतार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा की ओर से समाजसेवी नरेश बख्शी को पगड़ी पहनाकर एवं भगवान परशुराम जी का स्वरूप प्रदान करके सम्मानित किया। इस मौके पर सदस्य पिंकी शर्मा, मदन शर्मा, मंगतराम सैनी, धर्मपाल सैनी, माइकल, पार्षद संगीता ठकराल व डेजी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed