फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lord Krishna never leaves the one whom he catches: Sakshi Gopal

जिसे भगवान कृष्ण पकड़ लेते हैं उसे कभी नहीं छोड़ते: साक्षी गोपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna never leaves the one whom he catches: Sakshi Gopal
यमुनानगर। इस्कॉन प्रचार समिति यमुनानगर-जगाधरी की ओर से शीश महल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में छठी दिवस की कथा में कथा व्यास इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने बताया कि भगवान कहते हैं कि जो मनुष्य मेरे जन्म और कर्मों को तत्व से जान लेता है उसे फिर इस संसार में दोबारा आने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन

अगर मनुष्य योनि प्रकार भगवान श्री कृष्ण का भजन नहीं किया तो जन्म और मृत्यु के चक्कर में फंसना पड़ेगा। जहां पर भगवान श्री कृष्ण हैं वहां पर माया नहीं टिक सकती। भगवान कृष्ण का एक नियम है पहले तो किसी को पकड़ते नहीं अगर पकड़ लेते हैं तो फिर आसानी से छोड़ते नहीं। भगवान श्री कृष्ण का जन्म और कर्म दोनों ही दिव्य हैं। सभी धर्म को छोड़ कर मात्र श्री कृष्ण की शरण में आ जाओ। श्री कृष्ण तुम्हें सभी पापों से मुक्त कर देंगे तुम डरो मत।
विज्ञापन

भगवान को प्राप्त करने की बुद्धि स्वयं भगवान देते हैं। अपने प्रिय भक्त को देते हैं जो हर समय भगवान कृष्ण के भक्ति में लगा रहता है। यज्ञ दान और तप तीनों को कभी भी किसी भी अवस्था में छोड़ना नहीं चाहिए। प्रतिदिन कथा उपरांत सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई हैं। मुख्यातिथि के रूप में विक्की मेहंदीरत्ता, सुमन परुथी, राकेश परुथी, संजय चोपड़ा, रजनीश दुग्गल, गौतम गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु को माला अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed