फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Looted thousands of rupees after injuring the street vendor

Yamuna Nagar News: रेहड़ी संचालक को जख्मी कर लूटे हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Looted thousands of rupees after injuring the street vendor
जगाधरी। थाना शहर जगाधरी क्षेत्र में उदय पैलेस के पास भारत सेवक नगर के नर सिंह दास के साथ दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसे पीटकर कर जख्मी कर दिया। आरोपी उससे 7200 रुपये लूट कर फरार हो गए। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भारत सेवक नगर निवासी नर सिंह दास ने बताया कि वह त्रिकोणी चौक पर जलजीरे की रेहड़ी लगाता है। वह मंगलवार रात रेहड़ी लेकर पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। जब वह छछरौली रोड पर उदय पैलेस के पास पहुंचा तो दो नकाबपोश युवक उसके पास आए। वह दोनों उसे खींचकर लकड़ी की ट्राली के पीछे लेकर गए और उसे बुरी तरह से पीटा। एक आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर में वार किया। जब वह जख्मी हो गया तो आरोपी उससे 7200 रुपये लूटकर फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंचा तो उसका पोता कर्ण उसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed