{"_id":"6508a77d8cbd513ecf03af86","slug":"loot-of-rs-15-lakh-by-breaking-into-plywood-factory-in-broad-daylight-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-5936-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी में घुसकर दिनदहाड़े 15 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी में घुसकर दिनदहाड़े 15 लाख की लूट
विज्ञापन
खारवन क्षेत्र स्थित श्री तिरुपति बालाजी प्लाईवुड फैक्टरी में घुसकर दिनदहाड़े चार बदमाशों ने 15 लाख रुपये लूट लिए। जाते-जाते बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक भाइयों के आई फोन और चेन भी ले लिए। इसके बाद रिवाल्वर लहराते हुए सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से फरार हो गए। लूट की सूचना पर मुख्यालय डीएसपी कंवलजीत सिंह, सदर जगाधरी थाना प्रभारी कुसुम, ट्रैफिक एसएचओ रामपाल, सीआईए 1 और 2 की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद भी देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
जगाधरी में इंदिरा मार्केट निवासी अनुज और अचित गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी खारवन रोड पर तिरुपति बालाजी प्लाईवुड के नाम से फैक्टरी है। कर्मियों की पेमेंट के लिए वो बैंक से 15 लाख रुपये निकलवाकर सोमवार की सुबह 10:30 बजे फैक्टरी पहुंचे थे। तभी 15 मिनट बाद चार युवक हाथों में रिवाल्वर लेकर अंदर दाखिल हुए और आते ही कनपटी पर तान दी। इसके बाद बदमाशों ने साइड में रखा रुपयों से भरा बैग देने के लिए कहा। इस पर फैक्टरी मालिक भाइयों ने बदमाशों को बैग सौंप दिया। फिर उन्होंने अचित गोयल के गले से सोने की चेन भी उतरवा ली और दोनों भाइयों के आई फोन छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।
फैक्टरी मालिकों से दिनदहाड़े 15 लाख रुपये लूट के बाद सभी के जेहन में एक ही सवाल था कि बदमाशों को बैंक से 15 लाख रुपये निकालने की भनक कैसे लगी। कारण कि बदमाशों ने फैक्टरी में घुसते ही मालिकों से सबसे पहले वह बैग ही हासिल किया। इसके बाद फोन और एक सोने की चेन लेकर चलते बने।
विज्ञापन
श्री तिरुपति बालाजी प्लाईवुड फैक्टरी मालिक अनुज और अचित गोयल के अनुसार, चारों बदमाश पूरी प्लानिंग के तहत आए थे। उन्हें पता था कि लेबर को भुगतान देने के लिए 15 लाख रुपये बैंक से निकाले गए हैं। खास बात यह है कि बदमाशों ने ऐसे समय में वारदात को अंजाम दिया, जब फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े थे। कारण कि कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है। इस संबंध में अनुज ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी के गेट के पास ही नया दफ्तर बना रहे हैं, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से सीसीटीवी बंद थे। यही नहीं जिस समय बदमाश फैक्टरी के अंदर दाखिल हुए, उस दौरान चौकीदार भी गेट पर नहीं था। ऐसे में बदमाश आराम से सिगरेट पीते हुए फैक्टरी मालिक भाइयों के केबिन में पहुंचे और चंद मिनटों में वारदात कर फरार हो गए। अनुज के अनुसार, चारों बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच मालूम पड़ रही थी और बदमाशों की भाषा उत्तर प्रदेश की लग रही थी।
फैक्टरी मालिकों ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उनसे जो दो आईफोन छीने थे। उनमें से एक फोन सड़क पर फेंक कर फरार हो गए थे, जबकि दूसरा फोन बरामद नहीं हो सका, हालांकि दूसरे फोन पर घंटी जा रही है, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरा फोन भी बदमाश कहीं और फेंककर फरार हो गए, पुलिस अभी इसे बरामद नहीं कर सकी है।
दिनदहाड़े 15 लाख की लूट के मामले के मामले में फिलहाल पुलिस फैक्टरी के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी खंगालने में जुटी है, ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। साथ ही फैक्टरी मालिक के गुम मोबाइल तक भी पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है।
मामले में फैक्टरी मालिकों की शिकायत पर अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए समेत पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। कई जगह नाके लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- कंवलजीत सिंह, डीएसपी मुख्यालय