फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Long wait for hours of electricity, X-ray, ultrasound in the hospital

अस्पताल में घंटों गुल रही बिजली, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Long wait for hours of electricity, X-ray, ultrasound in the hospital
Long wait for hours of electricity, X-ray, ultrasound in the hospital - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। हॉट लाइन से जुड़ा होने के बावजूद सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में सोमवार सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रही। बिजली न होने से अस्पताल में काफी देर तक ओपीडी के लिए पर्ची तक नहीं कट पाई। जो लोग अस्पताल में एक्सरे के लिए आए थे उन्हें बिजली के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। गर्भवती महिलाएं भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए बैठी रही। बिजली न होने से काफी मरीज तो बिना उपचार के ही वापस लौट गए। दोपहर में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति सुचारु हुई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से गुल हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात काफी तेज तूफान आया था। इससे कई जगहों पर रात को बिजली गुल हो गई। बिजली के तारों पर कई जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। परंतु सिविल अस्पताल यमुनानगर की बिजली आपूर्ति हॉट लाइन से जुड़ी हुई है। इसके चलते इसमें बहुत कम ही बिजली जाती है। डाक्टरों ने भी बिजली जाने पर बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क किया। जहां से पता चला कि पावर हाउस में ही कोई तकनीकी फाल्ट आने की वजह से अस्पताल की बिजली बंद की गई। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण कई मरीज बिना उपचार के वापस लौट गए।
विज्ञापन

मौसम ठंडा होने से मिली राहत
रविवार की रात को हुई बारिश व हवाओं से मौसम ठंडा था। जिससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई। जिस कारण बिजली न होने से लोगों को उपचार में तो दिक्कत आई लेकिन गर्मी से ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यदि पहले की तरह गर्मी होती तो लोग बेहाल हो जाते। सबसे ज्यादा दिक्कत तो उन मरीजों को होती है जो अंदर भर्ती हैं। वह उठकर बाहर भी नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में रोज होती है 700 से अधिक ओपीडी
सिविल अस्पताल में रोजाना 700 से अधिक ओपीडी होती है। रविवार की छुट्टी के होने के कारण सोमवार को अस्पताल में काफी मरीज उपचार के लिए आते हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची थी। बिजली न हो के कारण उन्हें भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बिजली निगम के एसई राजिंद्र कुमार का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को दूर करवा दिया है। अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed