फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Loki money Pjde Han Comman Nun Nun Videshan

लोकी पैसा कमाण नूं विदेशां नूं पजदे हन

Sun, 02 Feb 2014 01:03 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 02 Feb 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
लोकी पैसा कमाण नूं विदेशां नूं पजदे हन, लेकिन अपणे देश विच रहकर भी पैसा
विज्ञापन
कमाया जा सकदा है, ...यह संदेश यारां दे यार असीं हां यार पंजाबी फिल्म में दिया गया है।

शनिवार को फिल्म के हीरो हरपाल सिंह जोसन, डायरेक्टर चंद्र अग्रवाल तथा अन्य स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए जगाधरी स्थित डिंपल सिनेप्लेक्स पहुंची।

यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। फिल्म के हीरो हरपाल सिंह जोसन ने बताया कि बतौर एक्टर यह उनकी पहली फिल्म है। इससे पहले उन्होंने एलबम में काम किया है। अंबाला के जीएमएन कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने वाले जोसन ने बताया कि कॉलेज लाइफ के दौरान युवा किस प्रकार से नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं, यह फिल्म में दिखाया गया है। पैसा कमाने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाते हैं।

इस मुद्दे को फिल्म में प्रमुखता से उठाया गया है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अरुण बख्शी के साथ काम करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। फिल्म की हीरोइन अनामिका मुंबई से हैं। फिल्म के डायरेक्टर एवं कुरुक्षेत्र निवासी चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फिल्म में हरियाणा और पंजाब के कलाकारों ने एक साथ मिलकर काम किया है। फिल्म की शूटिंग कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, मनाली, रोहतांग, लुधियाना व आसपास के क्षेत्र में पूरी की गई है। जो छह महीने में बन कर तैयार हुई है। फिल्म को पूरे देश के अलावा प्रदेश के 17 थिएटरों में रिलीज किया गया है।

दर्शकाें की ओर से फिल्म को खूब सराहना मिल रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि पैसा कमाने के लिए जब युवा विदेश भाग जाते हैं, तो उन्हें वहां क्या क्या करना पड़ता है, जबकि सम्मान के साथ देश मेें रहकर भी पैसा कमाया जा सकता है। फिल्म फूहड़ता से परे है।

इसमें एक्शन, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा दिखा गया है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने में सहयोग नहीं कर रही है। यही वजह है कि आज हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री पिछड़ रही है। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र में एक्टिंग इंस्टीट्यूट खोलने का निर्णय लिया है। ताकि युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई जा सके। फिल्म के प्रोड्यूसर शाहाबाद निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि पंजाबी फिल्म बनाना उनके लिए सुखद अनुभव रहा है। भविष्य में हरियाणवी फिल्म बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed