फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lokayukta sought reply from Deputy Director General and Superintendent of Police in fake assessment and saledeed case

फर्जी असेसमेंट व सेलडीड मामले में उप महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक से लोकायुक्त ने मांगा जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lokayukta sought reply from Deputy Director General and Superintendent of Police in fake assessment and saledeed case
दो साल पहले फर्जी असेसमेंट व फर्जी सेलडीड करने के मामले में दर्ज केस में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में लोकायुक्त ने पुलिस उप महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक से जवाब मांगा है। लोकायुक्त ने 22 फरवरी को उन्हें जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दशमेश कालोनी निवासी तेजपाल का कॉलोनी के ही हेमंत के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है। इस संपत्ति की फर्जी सेल डीड व असेसमेंट तैयार कराए गए। इन फर्जी दस्तावेजों पर इस संपत्ति पर बैंक से लोन भी लिया गया। मामले को लेकर तेजपाल ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने कोर्ट में याचिका लगाई।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर शहर थाना में तत्कालीन तहसीलदार समेत पूर्व मेयर व एमसी समेत 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इस बीच तेजपाल ने लोकायुक्त में याचिका दाखिल कर दी। लोकायुक्त ने नोटिस जारी कर इस केस के बारे में जवाब मांगा। जिस पर पुलिस ने इस केस को रद्द करने की रिपोर्ट दी। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता साहब सिंह गुर्जर का कहना है कि इस केस को डेढ़ वर्ष से अधिक बीत चुका है, लेकिन अभी तक केस कैंसिलेशन अनुमति के लिए कोर्ट में नहीं भेजा गया है, ताकि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई लटकी रहे। अब इस केस में लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। लोकायुक्त के पास केस से संबंधित दस्तावेज व सबूत दिए गए हैं। जिसके आधार पर लोकायुक्त ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। लोकायुक्त ने पुलिस उप महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक से 22 फरवरी तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed