फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lohgarh will be developed in two phases, a museum will be built

Yamuna Nagar News: दो चरणों में होगा लौहगढ़ का विकास, बनेगा संग्रहालय

Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lohgarh will be developed in two phases, a museum will be built
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लौहगढ़ का विकास हरियाणा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐतिहासिक लौहगढ़ के विकास को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में भवन निर्माण, मुख्य द्वार, चारदीवारी और संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 75 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। इसके साथ ही सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चल रही योजना पर भी कई काम होने हैं। इसी माह मुख्यमंत्री यमुनानगर पहुंचकर इस कार्य का शिलान्यास कर सकते हैं।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार, एसपी राजीव देसवाल ने वीरवार को प्रेसवार्ता की। डीसी कुमार ने कहा कि आदि-बद्री क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से आदि बद्री से ऊपर बनने वाले डैम को हिमाचल की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र मल चुका है। डैम के बनने के बाद पाइपलाइन के माध्यम से यह पानी सिंचाई के काम आएगी तथा साथ-साथ सरस्वती में भी यह पानी जाएगा और सरस्वती का बहाव बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदि बद्री क्षेत्र में और भी विकास कार्य किए गए हैं। जिनमें सत्संग हॉल, लंगर भवन, रैंप तथा अन्य विकास कार्य है जो की पूर्ण हो चुके हैं। कुछ विकास कार्य अभी भी चल रहे हैं। इन सभी विकास कार्यों का उद्घाटन मुख्यमंत्री से करवाए जाने की उम्मीद है। डीसी ने बताया कि मंदिरों को जोड़ने के लिए रोप-वे का भी डीपीआर तैयार किया गया है। करीब 124 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंगानुपात में यमुनानगर प्रथम
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा वाले कार्यों 510 में से करीब 440 कार्य पूरे कर लिए गए हैं। यह आंकड़ा अभी जल्द ही बढ़ जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेहतर काम किया गया है। पूरे हरियाणा में एक हजार लड़कों पर 927 लड़कियों के साथ यमुनानगर टॉप पर है। हॉर्टिकल्चर और स्वास्थ्य विभाग भी बेहतर काम कर रहे हैं। गुमथला मार्ग का जल्द ही निर्माण होगा। इसके लिए 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नशा मुक्त किए जा रहे 188 गांव : एसपी
एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गांवों को नशा मुक्त किया जा रहा है। जिले में 490 से करीब 188 गांवों को नशा मुक्त किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के तहत कमेटियों को गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed