फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Locks broken in doctor's house, cash and goods stolen

Yamuna Nagar News: डॉक्टर के घर के ताले तोड़ नकदी, सामान चोरी

Sun, 25 Feb 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Locks broken in doctor's house, cash and goods stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोर मॉडल टाउन स्थित डॉ. जावेद अली खाजा के घर के ताले तोड़कर छह हजार रुपये, चार घड़ियों समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हैदराबाद के मौला अली निवासी डाॅ जावेद अली खाजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाबा अस्पताल में नौकरी करतें हैं और मॉडल टाउन में रहते है। रोज की तरह शुक्रवार की रात को वे अपनी ड्यूटी पर अस्पताल चले गए थे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह अस्पताल से छुट्टी कर वापस घर आए तो ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

पास में ही ईंट पड़ी हुई थी। बेडरूम में कपड़े बिखरे पड़े थे। सामान नीचे पड़ा था। अलमारी खुली थी। अलमारी से छह हजार रुपये, चार घड़ियां, पेन कार्ड, क्रेडिट कार्ड, उसका पासपोर्ट व अन्य सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस दी। इस पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर चोरों का सुराग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन गैस के दो सिलिंडर चुराए

ज्योति होटल के नजदीक गोयल कृषि उद्योग दुकान से दो ऑक्सीजन गैस सिलिंडर चोरी हो गए। दुकान संचालक गोपाल गोयल ने बताया कि उनकी कृषि यंत्र की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार की रात को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। दुकान के बाहर ऑक्सीजन गैस के दो बड़े सिलिंडर रखे थे। शनिवार की सुबह जब वे दुकान पर आए तो दोनों सिलिंडर गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed