फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Loan taken by giving fake documents, installments were also not repaid

फर्जी दस्तावेज देकर लिया लाखों का लोन, किस्तें भी नहीं चुकाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Loan taken by giving fake documents, installments were also not repaid
(यमुनानगर)जगाधरी। एक व्यक्ति ने जमीन के फर्जी दस्तावेजों देकर एसबीआई से दस लाख रुपये का लोन ले लिया। आरोपी ने बैंक में दस एकड़ जमीन के दस्तावेज दिए। लेकिन जब व्यक्ति ऋण की किस्तें जमा नहीं करवा पाया तो बैंक जमीन कुर्क करने के लिए पहुंच गया। यहां जांच में पता चला कि आरोपी के पास केवल एक एकड़ ही भूमि है। मामला थाना बिलासपुर क्षेत्र का है। इसके बाद एसबीआई बिलासपुर शाखा प्रबंधक ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर दो दिन में यह दूसरा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की बिलासपुर शाखा के मैनेजर सुधीर कुमार झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुलतानपुर निवासी गुरमेल सिंह ने साल 2015 में दस एकड़ जमीन के दस्तावेज गिरवी रखकर बैंक से दस लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन लोन लेने के बाद आरोपी ने बैंक में किस्तें जमा नहीं कराईं। वह दस्तावेजों में बताई गई जमीन को कुर्क करने गए तो पता चला आरोपी द्वारा बताई गई दस एकड़ जमीन की जगह केवल एक एकड़ ही उसके नाम है। दस्तावेजों की जांच की गई तो वह फर्जी मिले। उनका कहना था कि उसने दस एकड़ जमीन के कागज दिखाकर लोन पास करा लिया। बैंक की ओर से आरोपी के खिलाफ कोर्ट में याचिका डाली। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed