फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Living with woman accused of shooting property dealer, Yamunanagar

साथ रहने वाली महिला पर प्रापर्टी डीलर को गोली मारने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Living with woman accused of shooting property dealer, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में चार अप्रैल 2020 को कनपटी में गोली लगने से हुई प्रॉपर्टी डीलर संदीप गुलाटी (48) की मौत के मामले में पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज किया है। संदीप महिला उनके साथ रिलेशनशिप में रहती थी, उसी पर गोली मारने का आरोप लगा है। मृतक के बेटे सार्थक गुलाटी ने बैलेस्टिक व एफएसएल रिपोर्ट मिलने पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सार्थक गुलाटी के मुताबिक एफएसएल रिपोर्ट में उनके पिता के दोनों हाथों पर गनशॉट का कोई भी अवशेष नहीं मिला है। इसके अलावा पिता संदीप दाहिने हाथ से काम करते थे। गोली गर्दन व कनपटी के बीच कान के पास बायीं तरफ लगी थी। वारदात के समय कमरे में आरोपी महिला ही उसके साथ थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि वह संदीप के साथ वर्ष 2018 से रिलेशनशिप में रह रही है। चार अप्रैल की रात को वह तबीयत खराब होने की वजह से जाग रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान रात करीब दो बजे संदीप लाइसेंसी रिवाल्वर की गोलियां निकालकर सफाई कर रहे थे। इसके बाद वह पिस्टल की चकरी घुमाकर उसके साथ मजाक करने लगे और नाली को अपने सिर पर रखा। इतने में ट्रिगर दब गया। पिस्टल से चली गोली उनकी कनपटी के पास लगी और वह बेड पर गिर पड़े। उस समय मृतक का बेटा सार्थक व उसकी बेटी समर्पिता दूसरे कमरे में थे। वह भी कमरे में आए, तो उनके पिता नीचे पड़े हुए थे। खून से लथपथ शव को वे अस्पताल में लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया था। उस समय सार्थक व उसकी बहन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। तब पुलिस ने इत्तेफाकन मौत के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एफएसएल रिपोर्ट आने पर बेटे ने दर्ज कराया केस
मृतक संदीप के बेटे सार्थक ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैलेस्टिक व एफएसएल की रिपोर्ट रिपोर्ट में एक बजकर 50 मिनट पर उसके पिता संदीप गुलाटी की सिर में गोली लगने से मौत हुई। जिस समय गोली चली थी, उस समय वह अपनी बहन के साथ दूसरे कमरे में था। पिता की महिला मित्र उनके साथ कमरे में थी। गोली की आवाज सुनकर वे दोनों भागकर पिता के बेडरूम में पहुंचे। अंदर से दरवाजा कविता ने खोला। कविता ने उन्हें बताया था कि पिस्टल से स्टंट दिखाते हुए उसके पिता संदीप को गोली लग गई है। उस समय वे पुलिस को अधिक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद वे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी से मिले थे। तब उन्होंने अपने पिता की हत्या होने का शक जताया था।
2008 में हो गया था तलाक
संदीप गुलाटी की पहले मधु से शादी हुई थी। इस शादी से बेटा व बेटी है। बाद में उनके बीच विवाद रहने लगा था। वर्ष 2008 में उनका तलाक हो गया। तब से मधु अलग ही रह रही थी। बेटा सार्थक व बेटी समर्पिता पिता के साथ रहने लगे थे। वह दोनों बंगलूरू में रहते थे। वहीं पर सार्थक नौकरी करता था और बेटी पढ़ाई कर रही थी। जिस महिला कविता के साथ संदीप रहता था, उसका भी अपने पति से वर्ष 2018 में तलाक हो चुका था।

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि अब मृतक के बेटे ने एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर शिकायत दी। इस पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed