{"_id":"663aa353331da31717048004","slug":"list-of-those-who-got-admission-in-chirag-yojana-sought-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118613-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चिराग योजना में दाखिला पाने वालों की मांगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चिराग योजना में दाखिला पाने वालों की मांगी सूची
Wed, 08 May 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 08 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में पात्रों के दाखिला सहित अन्य ब्योरा निदेशालय से स्कूलों से मांगा है। इसका उद्देश्य सरकारी आदेशों के पालन की समीक्षा और निजी स्कूलों को फीस देने की प्रक्रिया शुरू करना है। इसके लिए निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है।
निदेशालय ने आदेश दिया है कि चिराग योजना के तहत दाखिलों व विद्यार्थियों की डिटेल एमआईएस पोर्टल व विभाग की साइट पर अपलोड की जाए। निदेशालय ने 20 मई तक पोर्टल व साइट पर डिटेल अपलोड करने के आदेश दिए हैं। वहीं निदेशालय ने आदेश दिया है कि जिला कार्यालय की ओर से कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर रोजाना स्कूलों से डाटा अपडेशन की रिपोर्ट ली जाए।
जिला विभाग की ओर से डाटा अपडेशन के बाद स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति की क्लेम राशि जारी की जाएगी। जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग इस काम में जुट गया है। बता दें कि योजना के तहत चौथी से 12वीं कक्षा में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए निदेशालय ने निजी स्कूलों से सीटों का ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन
इस पर प्रदेश के 506 स्कूलों ने सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की थी। इनमें जिले के मात्र 11 स्कूल शामिल हैं। जिसके बाद दो से दस अप्रैल तक दाखिलों के लिए विद्यार्थियों के आवेदन मांगें गए थे। आवदेन के बाद 13 से 30 अप्रैल तक चिराग योजना के तहत विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था।
चिबिलासपुर खंड के नव ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने चौथी से दसवीं तक कुल 55 सीटें दर्शायी। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर ने चौथी से 12वीं तक कुल 68 सीटों का ब्योरा दिया था। जगाधरी खंड के जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 12वीं तक कुल 90 सीटें दिखाई थी। एमडीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाफिजपुर ने सभी कक्षाओं में सीटों की संख्या शून्य दिखाई। जबकि शिवालिक पब्लिक स्कूल साबापुर ने चौथी व पांचवीं कक्षा में सीट शून्य दिखाई। जबकि छठी से 12वीं तक कुल 75 सीटों की जानकारी दी। शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल साबापुर ने कुल 36 सीटों की जानकारी दी। स्टार वे हाई स्कूल ने चौथी से नौवीं तक 25 सीटें दिखाई, जबकि दसवीं से 12वीं तक शून्य संख्या बताई। खंड सरस्वतीनगर के दहिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलावड़ ने कुल 30 सीटें दिखाई। जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कुल 116 सीटों का ब्योरा दिया। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुस्तफाबाद ने सबसे ज्यादा 135 सीटें खाली दिखाई। रादौर खंड के महाराजा अग्रसेन स्कूल जठलाना ने चौथी से दसवीं तक 74 सीटों की जानकारी दी थी।
निदेशालय ने चिराग योजना के तहत हुए दाखिलों की डिटेल पोर्टल व साइट पर अपडेट करने को लेकर पत्र जारी किया गया है। जिसके लिए सभी स्कूलों से इसके बारे जानकारी मांगी गई है। समय से पहले जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। - शिव कुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी।