{"_id":"685c6944e6fc585ed90f0990","slug":"liquor-contracts-sold-for-rs-4492-crore-in-five-zones-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139901-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच जोन में 44.92 करोड़ रुपये में बिके शराब के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच जोन में 44.92 करोड़ रुपये में बिके शराब के ठेके
Thu, 26 Jun 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गैंगस्टर रोमिल वोहरा के एनकाउंटर का असर बुधवार को शराब ठेकों की नीलामी पर देखने को मिला। आबकारी विभाग 45 जोन में से पांच जोन में शराब के ठेके बेचने में कामयाब रहा। पांच जोन में 10 ठेके 44,92, 99, 555 रुपये में बिके हैं। आबकारी विभाग ने इन ठेकों का रिजर्व प्राइस 44,80,4000 रुपये रखा था। शराब ठेके रिजर्व प्राइस से महज 12,95,555 रुपये ज्यादा में बिके। पांच जोन के बिकने से माना जा रहा कि बाकी के 40 जोन के ठेकों की नीलामी भी जल्द हो जाएगी। इस बार ठेकों का रिजर्व प्राइस तीन से पांच प्रतिशत कम किया गया है। गैंगस्टरों द्वारा दी जा रही धमकियों व ठेकों पर की गई फायरिंग के बाद से शराब कारोबारी नीलामी के लिए आगे नहीं आ रहे थे।
जोन 13 सबलपुर-पाबनी कलां, जोन 17 बहरामपुर-घोड़ों पीपली, जोन 28 अग्रसेन चौक-तेजली, जोन 30 तीर्थनगर-बाडी माजरा को एचएस लिकर्स के महेंद्र गुप्ता ने तथा जोन 39 के कैंप एरिया-जैन नगर के प्रवेश कुमार ने लिया है। जोन सबलपुर-पाबनी कलां का रिजर्व प्राइस 07,67,98000 रुपये था जो महज 400 रुपये ज्यादा में बिका। जोन बहरामपुर-घोड़ों पीपली का रिजर्व प्राइस 10,29,30000 रुपये था जो 8000 रुपये ज्यादा में बिका। जोन अग्रसेन चौक-तेजली का रिजर्व प्राइस 08,6574,000 रुपये था जो महज 200 रुपये में बिका। जोन तीर्थ नगर-बाडी माजरा का रिजर्व प्राइस 07,46,36000 रुपये था जो 04.74 लाख ज्यादा में बिका। इसी तरह जोन कैंप एरिया-जैन नगर का रिजर्व प्राइस 10,70 66 000 रुपये था जो 08,12, 955 रुपये ज्यादा में बिका।
-- -- -- -
इससे पहले चार जून को इन ठेकों की हुई थी नीलामी
इससे पहले चार जून को जिन शराब ठेकों के जोन की नीलामी हुई थी उनमें व्यासपुर छौली जोन, जगाधरी बस स्टैंड, असगरपुर, साढौरा कस्बा का मुख्य ठेका, साढौरा दो जोन ठेका, बाकरवाला कोट ठेका, मंधार-मुसिंबल जोन, सारन-सरस्वतीनगर जोन, मानकपुर- मुबारकपुर जोन, बस स्टैंड जगाधरी एसएल मार्केट की नीलामी हुई थी। इनमें व्यासपुर-छौली जोन का शराब ठेका सबसे महंगा 13,51,11,111 रुपये में नीलाम हुआ था। इसका रिजर्व प्राइस 13.36 करोड़ रुपये था। जिसे महेंद्र सिंह एंड संस ने खरीदा था। इसके बाद दूसरा सबसे महंगा ठेका जगाधरी बस स्टैंड का बिका था। इसका रिजर्व प्राइस 11.39 करोड़ रुपये था। यह ठेका 11, 52,11,111 में नीलाम हुआ था।
विज्ञापन
-- --
127.69 करोड़ का राजस्व आया
15 जोन बिकने से अभी तक सरकार के राजस्व में 127,69, 32, 887 रुपये आ चुके हैं। जिले में 55 जोन में शराब ठेकों की नीलामी से एक्साइज विभाग ने 500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व आने का अनुमान लगाया था। इनका रिजर्व प्राइस नीलामी के लिए 485 करोड़ रुपये रखा गया था। चार जून को हुई 10 जोन के ठेकों की नीलामी 82,76, 33,332 रुपये में हुई थी। यह ठेके अपने रिजर्व प्राइस से पौने दो करोड़ रुपये ज्यादा में नीलाम हुए थे। सरकार की ओर से 10 जोन का रिजर्व प्राइस 81 करोड़ एक लाख रुपये था। 10 में से नौ जोन महेंद्र सिंह एंड सन्स ने व एक जोन कर्णवाल वाइन्स ने खरीदा था।
-- -- -- -
वर्जन:
बुधवार को ठेकों की नीलामी रखी गई थी जिनमें से पांच जोन के 10 ठेके 44,92,99, 555 रुपये में बिके हैं। ठेकेदार ठेकों की नीलामी के लिए आगे आ रहे हैं। बाकी के जोन भी जल्द ही बिक जाएंगे। बाकी के लिए जल्द ही नीलामी की तारीख निर्धारित की जाएगी।
- आलोक पासी, डीईटीसी जगाधरी।
शराब ठेकों की खबर का जोड़
31 मई से शुरू हुई थी शराब ठेकों की नीलामी
- 31 मई को शराब ठेकों के सभी 55 जोन की पहली बार नीलामी कराई गई। 55 जोन के लिए रिजर्व प्राइस 484.77 करोड़ रुपये रखा गया था। पहली बार में केवल 27 करोड़ रुपये में तीन जोन ही बिक सके। कम जोन की नीलामी होने से इन तीनों जोन की नीलामी को भी रद्द कर दिया गया।
- 04 जून को दूसरी बार नीलामी कराई गई। परंतु 55 में से 10 जोन की ही नीलामी हो पाई। 10 में से नौ जोन अंबाला के शराब कारोबारी महेंद्र सिंह ने खरीदे। शेष बचे 45 जोन के ठेकों का रिजर्व प्राइस 403.76 करोड़ रुपये रखा गया था। डरे कारोबारियों ने एक भी जोन की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया।
- 10 जून को शराब के 45 जोन की एक बार फिर से नीलामी कराई गई। लेकिन एक भी ठेकेदार ने नीलामी में हिस्सा नहीं लिया।
- 12 जून को नई शराब पॉलिसी लागू हो गई। नीलामी न होने के कारण आबकारी विभाग ने 90 ठेकों को सील कर दिया गया।
- 13 जून को एक बार फिर ठेकों की नीलामी के लिए तारीख निर्धारित की गई, लेकिन इसे एक दिन पहले ही स्थगित करने के आदेश जारी किए गए।
- 20 जून को फिर से नीलामी कराई गई, लेकिन किसी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया।
- 23 जून को फिर से नीलामी कराई गई, लेकिन एक भी नहीं बिका।
- 25 जून को 45 जोन के लिए नीलामी कराई गई, जिसमें से पांच जोन ही बिके।