फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Light drizzle and cloudy skies are likely tomorrow

Yamuna Nagar News: कल बूंदाबांदी होने और बादल छाने की संभावना

Sun, 29 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle and cloudy skies are likely tomorrow
दोपहर के समय सेक्टर 17 से गुजरते इक्का दुक्का वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। बारिश के करीब एक सप्ताह बाद मौसम में फर्क देखने को मिल रहा है। हर दिन तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान कम होने से सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी में इजाफा होगा। वहीं सोमवार को बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है।
बारिश के मौसम में घुली ठंडक तापमान बढ़ने से विदा होने लगी है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ा है, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी सामान्य बना हुआ है। शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी रही। इस दौरान आसमान साफ रहा और धूप खिली। धूप निकलने से पारा चढ़ा और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं, दोपहर बाद बादलवाई से धूप हल्की हुई, लेकिन यह ज्यादा देर नहीं रही। इसके बाद शाम को एक बार फिर मौसम में फर्क देखने को मिला और बादल छाने लगे। शाम को तापमान सामान्य होने से गर्मी नहीं है। इससे लोगों को काफी राहत है। गर्मी न होने मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं, शनिवार को लोगों ने इस खुशनुमा मौसम का खूब लुत्फ लिया और इससे बाजारों में भी रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इसके साथ न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इस दौरान सोमवार को बादलवाई और बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा बुधवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed