{"_id":"607f2fa58ebc3ebd0a68f441","slug":"lifting-did-not-work-on-the-track-there-was-jam-in-the-mandis-yamuna-nagar-yamuna-nagar-news-knl678085103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर नहीं आया उठान का काम, मंडियों में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी पर नहीं आया उठान का काम, मंडियों में लगा जाम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। दो दिन खरीद बंद किए जाने के बाद भी उठान का काम पटरी पर नहीं आ सका है। मंडियां गेहूं से भरी पड़ी है। कई मंडियों में किसानों को ट्रालियां खाली करने की जगह भी नहीं मिल रही है। इससे आढ़ती और किसानों में रोष है। कई मंडियों में बारदाने की भी कमी है। रादौर में केवल 10 हजार कट्टे ही पहुंचे हैं।
जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में देर रात तक ढाई लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व हैफेड ने एक-एक लाख मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउस ने करीब पचास हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। बिलासपुर अनाज मंडी में 25014 मीट्रिक टन, छछरौली मंडी में 30956 मीट्रिक टन, जगाधरी मंडी में 31051 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 4682 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर में 41109 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 8551 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 7198 मीट्रिक टन, साढौरा मंडी में 14843 मीट्रिक टन तथा यमुनानगर में 563 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई।
वहीं रादौर अनाज मंडी में मंगलवार को वेयरहाउस की ओर से 10 हजार कट्टों का बारदाना आढ़तियों को सप्लाई किया गया। बारदाना मिलने के बाद मंडी में गेहूं की खरीद की गई। आढ़तियों ने इसे नाकाफी बताया है। वहीं अधिकारियों ने बुधवार को भी भारी संख्या में बारदाना मंडी में मंगवाए जाने का आढ़तियों व किसानों को आश्वासन दिया। मंगलवार को अनाजमंडी में लगभग 580 से अधिक किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी पहुंचे। इससे यहां जाम की स्थिति बनी रही। रादौर में हैफेड की ओर से देर शाम तक लगभग 60 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की। अब तक रादौर अनाज मंडी में फड़ पर लगभग 2 लाख कट्टे पड़े हुए है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सचिव जयसिंह बरहेडी ने बताया कि रादौर, गुमथला व जठलाना अनाज मंडियों में अब तक कुल 3 लाख, 34 हजार, 85 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 2 लाख, 57 हजार, 585 क्विंटल गेहूं रादौर में, 30700 क्विंटल गेहूं जठलाना में तथा 45800 क्विंटल गेहूं गुमथला अनाज मंडी में आवक हुई है। जिसमें से 1 लाख, 15 हजार, 605 क्विंटल हैफेड ने रादौर में, 1 लाख, 41 हजार, 980 क्विंटल गेहूं वेयर हाउस ने रादौर में खरीद की है।
हैफेड के डीएम ने किया प्रतापनगर मंडी का दौरा
प्रताप नगर। डीएम हैफेड सुरेंद्र सिंह ने प्रताप नगर अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बंसी लाल सैनी ने डीएम को बताया कि आढ़तियों के पास बारदाने की भारी कमी है औपउठान की गति भी तेज किए जाने की जरूरत है। डीएम ने बारदाना उपलब्ध कराने तथा लिफ्टिंग की गति तेज किए जाने के निर्देश दिए। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रंजन यादव ने बताया कि बारदाने की गाड़ी आई थी, लेकिन गलती के कारण ड्राइवर गाड़ी को किसी दूसरी अनाज मंडी में ले गया। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर बारदाना उपलब्ध कराने बारे लिखा गया है। मार्केट कमेटी सचिव अवतार सिंह ने बताया कि ृृअभी तक साढे़ तीन लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। संवाद