फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Life imprisonment to wife and lover for killing husband

Yamuna Nagar News: पति की हत्या करने पर पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to wife and lover for killing husband
पति को प्रेमी के सााथ मिलकर मौत के घाट उतारने के मामले में एडीजे आरपी सिंह की कोर्ट ने गांव नाईवाला निवासी नसरीना और उसके प्रेमी वाहीद उर्फ काला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 11-11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। डिस्ट्रक्टि अटॉर्नी धर्मचंद ने बताया कि केस की पैरवी पब्लिक प्रोसिक्यूटर अमन कौशिक की और सभी तथ्य कोर्ट के सामने रखे। अमर कौशिक ने बताया कि कोर्ट ने मृतक की नाबालिग बेटी और बेटे को डीएलएसए को मुआवजा देने की सिफारिश की है। दोनों बच्चों की गवाही केस में अहम रही। गांव नाईवाला निवासी गफुर ने बिलासपुर पुलिस के शिकायत दी थी कि 30 सितंबर 2019 को उसके भाई आलमगीर का अपनी पत्नी नसरीना के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया था। उस दिन उसका भाई घर से चला गया था। उसकी काफी तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। बाद में परेशान होने पर पुलिस को शिकायत दी। उसके बाद पुलिस ने लापता का केस दर्ज किया था। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि आलमगीर की पत्नी नसरीना के गांव के वाहीद उर्फ काला के साथ अवैध संबंध थे। आलमगीर ने अपनी पत्नी को वाहीद के साथ फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। तब भाई की अपनी पत्नी से लड़ाई भी हुई थी। इसके बाद भी वाहीद से नसरीना मिलती रहती थी। इसी बीच वाहीद एक महिला से रेप केस में जेल में चला गया था। वहां से आने के बाद फिर से नसरीना के साथ वह मिलने लगा था। 30 सितंबर की रात को भाई घर पर सोया हुआ था। वहां पर वाहीद आया और नसरीना के साथ मिलकर दोनों ने आलमगीर की हत्या कर दी थी। तब पुलिस ने नसरीना से पूछताछ की तो उसने बताया कि अपनी पति आलमगीर की हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में दबा दिया है। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाला था। वहीं नसरीना के साथ-साथ उसके प्रेमी वाहीद को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed